,

लेटेस्ट 15000 से कम कीमत के स्मार्टफोन जो आपका दिल चुरा लें

मई 2016 में कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लांच हुए हैं. ये स्मार्टफोन मध्यमवर्ग उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए बनाये गए है. इन स्मार्टफोन का बजट 15000 से कम होते हुए भी ये अच्छे हार्डवेयर जैसे मेमोरी, रैम और कैमरा से युक्त हैं।

2 minutes

Read Time

मई 2016 में कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लांच हुए हैं. ये स्मार्टफोन मध्यमवर्ग उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए बनाये गए है. इन स्मार्टफोन का बजट 15000 से कम  होते हुए भी ये अच्छे हार्डवेयर जैसे मेमोरी, रैम और कैमरा से युक्त हैं।

 

1 . मोटो G4 प्लस

Latest Smartphones Within Your Budget

चौथी जनरेशन का मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 13499 रुपये की कीमत का है. 5.5  इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ इस फ़ोन में 1.5 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 3000mAh बैटरी दी गयी है. फोन का बैक कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह मोटोरोला का पहला फ़ोन है जिसमे फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गया है.

 

2 . HTC डिजायर 628

Latest Smartphones Within Your Budget

HTC डिजायर 628 स्मार्टफोन 13990 रुपये में उपलब्ध है. 5  इंच के HD डिस्प्ले के साथ इस फ़ोन में 1.5 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

 

3 . कूलपैड नोट 3 प्लस

Latest Smartphones Within Your Budget

कूलपैड नोट 3 का अपग्रेड वर्जन कूलपैड नोट 3 प्लस के रूप में आया है. इसमें 5.5 इंच का HD डिस्प्ले, 1.3 GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी एक्सपैंडेबल मेमोरी और फिंगरप्रिंट सेंसर  से युक्त है. फ़ोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 

4 . सैमसंग गैलक्सी J5 (2016)

Latest Smartphones Within Your Budget

सैमसंग का यह फ़ोन भी 13990 रुपये में कमाल का है. लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फ़ोन में 5.२ इंच डिस्प्ले के साथ में क्वाड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है. 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ इसमें 3100mAh की बैटरी दी गयी है.

 

5 . लेनोवो ZUK Z1

Latest Smartphones Within Your Budget

लेनोवो ने इस फोन के साथ अपना ZUK सब-ब्रैंड भारत में उतारा है। इस फोन की कीमत 13,499 रु है. 5.5 इंच के HD डिस्प्ले के साथ में 2.5 GHz प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। मेटल बॉडी युक्त इस फोन की फोन की बैटरी 4100 mAh की है। बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

 

  1. मेज़ू M3 नोट

Latest Smartphones Within Your Budget

मेजू ने M3 नोट स्मार्टफोन को भारत में 9,999 रु पर उतारा है। फोन में मेटल डिजाइन है और ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर रन करता है। इसमें 5.5 इंच का 1080 पिक्सेल का फुल HD डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 4100 mAh बैटरी है। यह 16 और 32 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ  उपलब्ध है. लेकिन इस फ़ोन में FM radio नहीं है.

 

  1. रिलायंस Lyf वाटर 5

Latest Smartphones Within Your Budget

रिलायंस Lyf वाटर 5 की कीमत 11,699 रु है। यह फ़ोन 4G को सपोर्ट करता है.  इसके 5 इंची HD डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन है और यह ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। 2GB रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल इंटरनल मेमोरी के साथ  इसमें 1.2 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसमें 2,920 mAh बैटरी है। यह फ़ोन दो सिम (माइक्रो + नैनो) को सपोर्ट करता है.

About The Author

About the Author

Surendra Rajput Avatar

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports