Category: खबरें और राजनीति

  • सावधान – कैमरे कहीं भी हो सकते हैं

    सावधान – कैमरे कहीं भी हो सकते हैं

    आजकल कैमरों का बड़ा जोर है. बड़े से लेकर छोटे कैमरे कहीं भी मिल जाते हैं. पहले सिर्फ नेगेटिव या रील वाले ही कैमरे होते थे पर अब तो डिजिटल कैमरों ने दुनिया ही बदल दी. मोबाइल में कैमरा, कहीं भी निकल और चालू हो गए, फोटो खींचने में या फिर वीडियो बनाने में.

     

    पेन कैमरा और बटन कैमरों ने तो भ्रष्टाचार (रिश्वत) को बहुत ही जोखिम भरा बन दिया. रिश्वत लेते समय ध्यान नहीं दिया तो पेन कैमरा पूरी वीडियो बना लेगा और यूट्यूब पे आपकी इज्जत की धज्जियाँ उड़ा देगा.

     

    सीसीटीवी कैमरों ने तो कार और बाइक चोरों की नाक में दम कर रखा है. बाइक चुराते समय आसपास आते जाते लोगों को तो देख लिया लेकिन कैमरों पर ध्यान नहीं दिया. नतीजा, फेसबुक और यूट्यूब पर आपकी चोरी के तरीके पर पुलिस रिसर्च कर रही होगी.

     

    लेकिन सबसे खतरनाक है MMS, लड़कियां गलती करते वक्त ध्यान नहीं देती हैं. बॉयफ्रेंड चालाकी से MMS, बना लेते हैं. फिर ब्लूटूथ से MMS एक मोबाईल से दूसरे मोबाईल तक होते हुए इंटरनेट तक जा पहुँचता है. फिर शुरू होता है खूनी खेल. इज्जत जाने के डर से माँ -बाप और लड़की फांसी लगाते हैं.

  • हिन्दुस्तान की हालत का अंदाज़ा लगाओ

    हिन्दुस्तान की हालत का अंदाज़ा लगाओ

    अपनी मातृ भाषा की किस तरह धज्जियाँ उड़ाते हैं ये सरकारी नोटिस बोर्ड. क्या आपने गौर किया है इस तरह के नोटिस बोर्ड पर?

    एक हमारा देश ही ऐसा है जहां पर सबसे ज्यादा कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाले सरकारी और राजनीतिक लोग होते हैं. भ्रष्टाचार का पैसा नीचे से लेकर ऊपर तक बटता है और भ्रष्टाचार को खोलने वाला सबूत जुटा पाने के कारण खुद ही परेशान होता है. उसके पीछे सारी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भ्रष्ट राजनीतिज्ञ करने लगते हैं.

    अगर कोई पुलिस वाला किसी छुटभैये की बात भी नहीं मानता है तो वो या तो ट्रांसफर कर दिया जाता है या फिर सस्पेंड कर दिया जाता है.

    धन्य है मेरा देश जहां पर गुंडे और बाहुबली गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीतते हैं और देश के लिए संसद में बैठकर कानून बनाते हैं.

    सरकारी संस्थाओं की हालत ऐसी है की बिना कुछ लिए दिए कोई काम नहीं होता है. अगर कोई शिकायत करता है तो रिश्वत लेने वाले को नहीं बल्कि मजबूरी में देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाता है.