राजस्थान घूमना है तो इन चीजों के लिए रहें तैयार

राजस्थान में जाकर भूल जाएं ये बातें भारत में पर्यटकों के पसंदीदा जगहों में से एक है राजस्थान। जंगल, महल, रेगिस्तान और कला-संस्कृति- यहां सबकुछ..

Devika Avatar

by

3 minutes

Read Time

Rajasthan Travel



राजस्थान में जाकर भूल जाएं ये बातें

भारत में पर्यटकों के पसंदीदा जगहों में से एक है राजस्थान। जंगल, महल, रेगिस्तान और कला-संस्कृति- यहां सबकुछ देखने के लिए मिलता है। पर्यटकों के दिमाग में राजस्थान की एक पारंपरिक छवि है। राजस्थान के बारे में सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ऊंट-रेगिस्तान या फिर शाही महलों की तस्वीर आती है। इन्हीं तस्वीरों के चलते कई लोग यहां कई भ्रांतियों को लेकर घूमने आते हैं। आपको ऐसी ही कुछ बातें बताते हैं जो राजस्थान जाने से पहले आपको अपने दिमाग से पूरी तरह निकाल देना चाहिए।

Rajasthan Travel
Image Credits: TripAdvisor

 

Read more about: Jaisalmer

राजस्थान में हर कोई राजपूत नहीं होता

राजस्थान के बारे में कहानियों और इतिहास में लोगों ने राजपूतों के बारे में खूब पढ़ा-सुना है। शायद इसलिए जब हम राजस्थान जाते हैं तो वहां हर किसी को राजपूत समझने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। राजस्थान में अन्य जातियों के लोग भी देश के अन्य हिस्सों की तरह ही रहते हैं।

Rajasthan Travel
Image Credits: Times of India

 

पढ़ें: इंडिया के 5 रोमांटिक जगहें

राजस्थान मतलब रेगिस्तान नहीं है

राजस्थान का मतलब रेगिस्तान नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में रेगिस्तान है। इसके अलावा राजस्थान के अन्य हिस्से देश के किसी भी अन्य सामान्य शहर की तरह ही हैं।

Rajasthan
Image Credits: Indian Luxury Trains

 

पढ़ें: भारत में ये 10 जगह नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

हर जगह नहीं मिलेंगे महल

अगर आपने राजस्थान को सिर्फ टीवी या फिल्मों में देखा है तो आपके दिमाग में शाही महलों की छवि होगी। आपको बता दें राजस्थान में शाही परिवारों का रुतबा अब भी है लेकिन इनके अलावा आम जनता सामान्य ढंग से अपने मकानों में ही रहती है। इसलिए यहां हर जगह महल देखने की उम्मीद न रखें।

Rajasthan
Image Credits: Cleartrip

 

पढ़ें: टूर पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होंगे बीमार

बोली से न हों असहज

यहां के लोकल लोगों की बोली या टोन से आहत न हों। पूर्वी राजस्थान के लोग सामान्य रूप से कड़ी और ऊंची आवाज में बात करते हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि वे आपपर गुस्सा हो रहे हैं।

Rajasthan
Image Credits: Namaste India Trip

 

पढ़ें: पांच गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार

पारंपरिक कपड़े पहनें

राजस्थान के लोग सामान्य तौर पर पारंपरिक परिधान ही पहनते हैं। बाहर से आने पर हो सकता है कि जीन्स या टी-शर्ट पहनना आपके लिए सामान्य हो लेकिन अनचाहे अटेंशन से बचने के लिए आप एथनिक कपड़े पहनकर घूमें तो बेहतर होगा।

Rajasthan
Image Credits: Trans India Travels



 

पढ़ें: कैलास मानसरोवर के इन 7 रहस्यों को कोई जान नहीं पाया

पानी की बर्बादी कतई न करें

अगर आप राजस्थान में हैं तो पानी बर्बाद करना भूल जाएं। यहां पानी की कमी तो है ही साथ ही यहां के लोग पानी के महत्व को बखूबी समझते हैं और कई लोग तो पानी के मटके की पूजा भी करते हैं। ऐसे में आपका पानी बर्बाद करना उन्हें नाराज कर सकता है।

Rajasthan
Image Credits: iStock

 

Read more about: Rajasthan

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/travel/know-these-things-before-visiting-rajasthan/dont-do-these-things-in-rajasthan/photoshow/66893434.cms

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports