,

विनती – एक छोटी सी हास्य कविता रमा तिवारी की

मोहन पेपर देकर आया, मंदिर में जाकर विनती की: हे भगवान, बना पेरिस को शीघ्र राजधानी इटली की सुनी विचित्र प्रार्थना उसकी जिस जिस ने,..

Sunita Avatar

by

1 minute

Read Time

vinti hindi poem

मोहन पेपर देकर आया,

मंदिर में जाकर विनती की:

हे भगवान, बना पेरिस को

शीघ्र राजधानी इटली की

सुनी विचित्र प्रार्थना उसकी

जिस जिस ने, उससे यह पूछा

बेटा, ईश्वर से विनती कर

मांग रहे हो तुम यह सब क्या?

वह बोला भूगोल विषय का

पेपर हूं मैं देकर आया

उस में यही लिखा है मैंने

पर लोगों ने गलत बताया

साभार: रमा तिवारी

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports