गले की खराश से हैं परेशान तो अपनाएँ ये घरेलू उपाय

गले में खराश के कई कारण हो सकते हैं जैसे सर्दी-जुकाम या ठंडी चीजें खाने से. खराश होने पर ठंडी और तेल वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए. आइये हम आपको गले की खराश को ठीक करने के कुछ घरेलु उपाय बताते है जिसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. ये चीजें…

Shiva Avatar

by

1 minute

Read Time

Sore throat

गले में खराश के कई कारण हो सकते हैं जैसे सर्दी-जुकाम या ठंडी चीजें खाने से. खराश होने पर ठंडी और तेल वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए. आइये हम आपको गले की खराश को ठीक करने के कुछ घरेलु उपाय बताते है जिसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. ये चीजें आपको रसोई में ही मिल जाएंगी.

  • मटर के बराबर सुहागे का टुकड़ा मुंह में रखें और रस चूसते रहें. दो-तीन घंटे में गला बिलकुल साफ़ हो जाएगा.
  • सोते समय एक ग्राम मुलहठी के चूर्ण को मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहें. फिर वैसे ही मुंह में रखकर सो जाएँ. सुबह तक गला साफ़ हो जाएगा. मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते के साथ भी लिया जा सकता है. इससे गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है.
  • रात को सोते समय सात काली मिर्च दरदरी पीसी हुई और बतासे या मिश्री को मुंह में रखकर चूसते रहें. गले की खराश दूर हो जाएगी. भोजन के बाद पांच-छह काली मिर्च को कूटें और घी के साथ चाटें.
  • लहसुन चबाने से भी खराश दूर होती है. इसे चबाने से इन्फेक्शन के जीवाणु मर जाते है
  • गरम पानी और नमक से गरारा करें. गले में खराश होने पर यह काफी लाभप्रद होता है.
  • अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. अदरक खाने से गले की खराश में आराम मिलता है.
  • लौंग चबाने से भी गले की खराश में फायदा मिलता है.

साभार: रूपायन, नवभारत टाइम्स

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports