घर में दारु की बोतल पत्नी द्वारा पकडे जाने पर भड़के पति की व्यथा:
वैज्ञानिकों ने दूध का पाउडर बना दिया,
सूप का पाउडर बना दिया,
कॉफी का पाउडर बना दिया,
मेंहदी का पाउडर बना दिया,
रसना का पाउडर बना दिया,
मगर दारु का पाउडर अभी तक नहीं बनाया!!
हद होती है लापरवाही की!!

शराबी चाहे कितना भी अनपढ क्यों न हो,
Quarter के तीन पेग ऐसे बनाता है,
जैसे किसी प्रयोगशाला का बहुत बडा Scientist हो!!

सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुँच जाऊंगा
साला दोस्तों के चक्कर में,
ये पेग और टाइम कब आपस में
बदल गए.. पता ही नहीं चला!
फिर,
आगे की कहानी तो घर-घर की है.

पुलिसवाले ने पूछा :- इतनी क्यूँ पी रखी है?
शराबी :- क्या करूँ, मजबूरी थी!
पुलिसवाला :- कैसी मजबूरी?
शराबी :- बोतल का ढक्कन गुम हो गया था!

एक शराबी दारू पी पी कर मर गया
लेकिन उसकी दारू के प्रति श्रद्धा तो देखो:
वो मर के भी यह कह गया..
शराब तो ठीक थी!
पर मेरा लिवर ही कमज़ोर निकला!

बिल्लू :- बहुत गर्मी हो रही है
लड़की का बाप :- बेटा, शराब पीते हो ?
बिल्लू :- वो बाद में पिऊँगा
अभी कोल्ड ड्रिंक मँगवा दो!!
शादी कैंसिल




![भारतीय नागरिक बोध और वैश्विक छवि [Indian Civic Sense and Global Image]](https://howtbs.com/wp-content/uploads/2026/07/Civic-Sense-150x101.png)






![भारतीय नागरिक बोध और वैश्विक छवि [Indian Civic Sense and Global Image]](https://howtbs.com/wp-content/uploads/2026/07/Civic-Sense-300x201.png)




