, ,

पांच गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, गुंबद में जाने का अलग चार्ज, ये होंगी नई दरें

मोहब्बत की मिसाल और दुनिया के सात आश्चर्यों में शुमार एकमात्र भारतीय विरासत ताजमहल का दीदार अब और महंगा हो गया है। संगमरमर की इस खूबसूरत कलाकृति को देखने के लिए अब पहले से पांच गुनी रकम खर्च करनी पड़ेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 10 दिसंबर से नई दरें लागू कर दी है। बताया जा…

Sunita Avatar

by

2 minutes

Read Time

taj-latest-ticket-price

विश्व के सात आश्चर्यों में शुमार ताजमहल की एंट्री फीस बढ़ा दी गई है। वहीं अब गुंबद के अंदर जाने के लिए भी अलग से शुल्क भुगतान करना होगा।

मोहब्बत की मिसाल और दुनिया के सात आश्चर्यों में शुमार एकमात्र भारतीय विरासत ताजमहल का दीदार अब और महंगा हो गया है। संगमरमर की इस खूबसूरत कलाकृति को देखने के लिए अब पहले से पांच गुनी रकम खर्च करनी पड़ेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 10 दिसंबर से नई दरें लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि भीड़ के प्रबंधन की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है।

देशी-विदेशी सभी पर्यटकों के लिए महंगा:
10 दिसंबर से भारतीय पर्यटकों के 250 रुपए देने होंगे, इससे पहले 50 रुपए का टिकट होता था। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए भी एंट्री फीस में इजाफा किया गया है। पहले उन्हें 1100 रुपए देने होते थे लेकिन अब 1300 रुपए प्रति टिकट लगेंगे। इतना ही नहीं जो पर्यटक कब्र वाले गुंबद में जाना चाहते हैं उन्हें 200 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह शुल्क नहीं चुकाने वाले लोग सिर्फ ताजमहल के प्लेटफॉर्म से चारों तरफ यमुना का नजारा देख सकेंगे। उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।

सुरक्षा और संरक्षण दोनों में मिलेगी मदद:
दरअसल माना जा रहा है कि ताजमहल की सुरक्षा और संरक्षण दोनों की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। इससे भीड़ पर भी नियंत्रण होगा और राजस्व में भी वृद्धि होगी। ताजमहल को लेकर कई बार विवाद होते रहे हैं। इसके रखरखाव को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई थी। ताजमहल की हालत से आहत सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि संभाल नहीं सकते तो इसे ध्वस्त कर दो। अब तक नई दरों पर कोई सियासी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Source: https://www.jansatta.com/rajya/uttar-pradesh/entry-fees-to-enter-to-taj-mahal-increased-5-times-for-indians-extra-charge-for-gumbad-these-are-new-rates-jsp/843124/

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports