,

कोरोना वायरस से उपचार के बाद ‘सुपरमैन’ की तरह महसूस कर रहा हूं: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह कोविड-19 से संक्रमित होने के उपरांत प्रयोगात्मक उपचार के बाद ‘‘सुपरमैन’’ (बहुत ताकतवर) की तरह..

1 minute

Read Time

Donald Trump Superman

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह कोविड-19 से संक्रमित होने के उपरांत प्रयोगात्मक उपचार के बाद ‘‘सुपरमैन’’ (बहुत ताकतवर) की तरह महसूस कर रहे हैं और इस उपचार ने बीमारी के खिलाफ उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर दी है।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 2,16,000 अमेरिकियों की मौत हो चुकी है।

सुपरमैन एक काल्पनिक महानायक है।

ट्रम्प एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें तीन रात एवं चार दिन के लिए एक सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। ट्रम्प ने एक प्रयोगात्मक एंटीबॉडी दवा के मिश्रण से उपचार के बाद स्वयं को स्वस्थ घोषित किया था।

व्हाइट हाउस के चिकित्सकों ने उन्हें चुनावी रैली में भाग लेने की अनुमति दे दी है।

ट्रम्प ने पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली में मंगलवार को कहा, ‘‘मुझे यह पता है कि मैंने कुछ (दवा) ली, जिसके बाद मैं बहुत जल्द ठीक हो गया। मुझे नहीं पता कि यह क्या था। यह एंटीबॉडी दवा थी। मुझे नहीं पता। मैंने इन्हें लिया और मुझे सुपरमैन की तरह महसूस हो रहा है।’’

राष्ट्रपति ने उनका उपचार करने वाले चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

ट्रम्प ने अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में कहा, ‘‘अब मुझमें रोग प्रतिरोधक क्षमता है। मैं नीचे आकर किसी को भी चूम सकता हूं।’’

साभार: भाषा

About The Author

About the Author

Surendra Rajput Avatar

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports