कोरोना अपडेट: भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आए, कुल मामले हुए 13 लाख के करीब

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढकर 12,87,945 पर पहुंच..

3 minutes

Read Time

covid-19-update

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढकर 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में इस महामारी से 740 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है।

देश में अब भी 4,40,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

बीते 24 घंटों में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्य प्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।

पंजाब में आठ लोगों की मौत हुई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में छह-छह, केरल में पांच, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में तीन-तीन जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में एक-एक शख्स की जान गई।

आईसीएमआर के अनुसार 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,52,801 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

अभी तक इस महामारी से मरने वाले कुल 30,601 लोगों में से सबसे अधिक 12,854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,745, तमिलनाडु में 3,232, गुजरात में 2,252, कर्नाटक में 1,616, उत्तर प्रदेश में 1,289, पश्चिम बंगाल में 1,255, आंध्र प्रदेश में 884 और मध्य प्रदेश में 780 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 594, तेलंगाना में 447, हरियाणा में 378, जम्मू कश्मीर में 282, पंजाब में 277, बिहार में 217, ओडिशा में 114, असम में 70, झारखंड में 67, उत्तराखंड में 60 और केरल में 50 मरीजों की जान गई।

पुडुचेरी में 34, छत्तीसगढ़ में 30, गोवा में 29, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में 10, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लद्दाख में दो-दो लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी।

संक्रमण के सबसे अधिक 3,47,502 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,92,964, दिल्ली में 1,27,364, कर्नाटक में 80,863, आंध्र प्रदेश में 72,711, उत्तर प्रदेश में 58,104, गुजरात में 52,477 और पश्चिम बंगाल में 51,757 मामले सामने आए।

तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 50,826, राजस्थान में 33,220, बिहार में 31,980, हरियाणा में 28,975, असम में 28,791 और मध्य प्रदेश में 25,474 हो गई।

ओडिशा में 21,099, जम्मू कश्मीर में 16,429, केरल में 16,110 जबकि पंजाब में 11,739 लोग संक्रमित पाए गए।

झारखंड में संक्रमण के 6,975, छत्तीसगढ़ में 6,254, उत्तराखंड में 5,445, गोवा में 4,350, त्रिपुरा में 3,656, पुडुचेरी में 2,420, मणिपुर में 2,115, हिमाचल प्रदेश में 1,834 और लद्दाख में 1,210 मामले सामने आए।

नगालैंड में 1,174, अरुणाचल प्रदेश में 991, चंडीगढ़ में 800 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

मेघालय में महामारी के 534, सिक्किम में 460, मिजोरम में 332 जबकि अंडमान और निकोबार में 240 मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

डिस्क्लेमर-यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

About The Author

About the Author

Surendra Rajput Avatar

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports