लॉकडाउन में मजदूर दिवस पर दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों को स्‍पेशल ट्रेनें, सरकार ने दी मंजूरी

दूसरे राज्‍यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और अन्य लोगों को निकालने के लिए स्‍पेशल ट्रेन्‍स चलाए जाने का रास्‍ता साफ हो गया है। केंद्र..

3 minutes

Read Time

Corona Special Trains

दूसरे राज्‍यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और अन्य लोगों को निकालने के लिए स्‍पेशल ट्रेन्‍स चलाए जाने का रास्‍ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड को स्पेशल ट्रेनों के संचालने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। अब राज्‍य सरकारें और रेलवे बोर्ड ट्रेनों के संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्था करेंगे।

लॉकडाउन

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से अलग-अलग राज्‍यों में फंसे लोगों के लिए बेहद अच्‍छी खबर है। केंद्र सरकार ने उनके लिए स्‍पेशल ट्रेन्‍स चलाने की परमिशन दे दी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में इस बारे में फैसला हुआ। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा शामिल रहे।

रेलवे जोन्‍स को मिले निर्देश

Corona Special Train Order

रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन्‍स के लिए निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि वे राज्‍यों से उनकी डिमांड का पता करें। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो आज-कल में कई और स्‍पेशल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश ने महाराष्‍ट्र से अपने वर्कर्स को लाने के लिए क्लियरेंस दे दिया है। हालांकि बिहार ने अभी तक रजामंदी नहीं दी है।

रेलवे को है इस बात की चिंता

रेलवे के लिए परेशानी का सबब ये है कि ट्रेनें चलाने के ऐलान के बाद कहीं स्‍टेशंस पर भारी भीड़ ना जुट जाए। मुंबई में ऐसी ही अफवाह पर हजारों प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए बान्‍द्रा स्‍टेशन पर जमा हो गए थे। रेलवे को टेंशन है कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। इतनी भीड़ में सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ जाएंगी और कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।

तेलंगाना से झारखंड गई पहली ट्रेन

लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही पैसेंजर्स के लिए ट्रेनें बंद थीं। बार-बार डिमांड हो रही थी कि प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें खोल दी जाएं। झारखंड सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने शुक्रवार को एक स्‍पेशल ट्रेन चलाने की इजाजत दे दी। यह स्पेशल ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे 1,200 प्रवासियों को झारखंड के हटिया तक ले जाने के लिए रवाना की गई, जो रात करीब 11 बजे हटिया पहुंचेगी। आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया, ’24 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई।’

केरल से ओडिशा के लिए आज रवाना होगी दूसरी ट्रेन

कोरोना वायरस लॉकडाउन में फंसे लोगों को घर भेजने के लिए आज दूसरी स्पेशल ट्रेन केरल के अलुवा से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। दक्षिणी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक त्रिवेंद्रम डॉ राजेश चंद्रन ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि रेलवे अपने राज्यों में प्रवासियों को वापस ले जाने का लिए परिवहन का प्रमुख साधन होगा। 1140 यात्रियों की क्षमता वाली एक ट्रेन आज अलुवा से भुवनेश्वर के लिए शुरू हो रही है।

साभार: नवभारत टाइम्स

About The Author

About the Author

Surendra Rajput Avatar

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports