दिल्ली के पास बर्फबारी का लेना है आनंद तो जल्द बनाएं प्लान

क्या आपको स्नोफॉल (Snowfall) यानी बर्फबारी पसंद है? अगर हां, तो इन सर्दियों में आपके पास बर्फबारी का मज़ा लेने का पूरा मौका है और..

Sunita Avatar

by

3 minutes

Read Time

Snowfall in Pahalgam

क्या आपको स्नोफॉल (Snowfall) यानी बर्फबारी पसंद है? अगर हां, तो इन सर्दियों में आपके पास बर्फबारी का मज़ा लेने का पूरा मौका है और वह भी दिल्ली के आस-पास के इलाकों में। चौंकिए मत, आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जमकर बर्फबारी हो रही है और ये जगहें दिल्ली के आस-पास ही स्थित हैं:

 

Snowfall in Manali
Image Credit: Treebo

 

​मनाली

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली (Manali) शहर में इस सीज़न की पहली बर्फबारी हुई है। मॉल रोड से लेकर रोहतांग दर्रा बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। रोहतांग में करीब 3 फीट तक की बर्फबारी हुई है।

 

पढ़ें: इंडिया के 5 रोमांटिक जगहें

 

Snowfall in Shimla
Image Credit: NewsD

शिमला

जब बात हो दिल्ली के पास स्थित ऐसी जगह की जहां बर्फबारी का पूरा आनंद लिया जा सके, तो उसमें शिमला (Shimla) का नाम भी आता है। शिमला में 12 से 14 नवंबर के बीच जमकर बर्फबारी हुई है और पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर से पट गया है। बर्फबारी का मज़ा लेने के अलावा आप यहां अडवेंचरस ऐक्टिविटीज़ में भी हिस्सा ले सकते हैं।

 

पढ़ें: भारत में ये 10 जगह नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

 

Snowfall in Auli
Image Credit: Twitter

औली

उत्तराखंड में स्थित औली (Auli) बर्फबारी और स्कीइंग के लिए काफी मशहूर है। इतना ही नहीं यहां दुनिया का सबसे ऊंचा मानव निर्मित लेक भी है। इस साल अक्टूबर में औली में जमकर बर्फबारी हुई है। आप चाहे तो बर्फ का मजा लेने के लिए औली भी जा सकते हैं। औली जाने के लिए नवंबर से दिसंबर तक का महीना एकदम पर्फेक्ट है।

 

पढ़ें: टूर पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होंगे बीमार

 

Snowfall in Kausani
Image Credit: Navbharat Times

​कौसानी

बर्फबारी या हिमपात के मामले में कौसानी भी पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। बर्फबारी का मजा लेने के लिए वैसे तो जनवरी का महीना बेस्ट है, लेकिन आप चाहें तो नवंबर-दिसंबर में भी कौसानी का प्लान बना सकते हैं।

 

पढ़ें: पांच गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार

 

Snowfall in Pahalgam
Image Credit: Thomas Cook India Travel Blog

पहलगाम

दिल्ली से करीब 800 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पहलगाम की छटा बर्फबारी के दौरान देखने वाली होती है। पहलगाम, पीर की गली, द्रास सेक्टर जैसी कई जगहों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी जारी है, जिसके बाद यहां का मौसम और भी खुशनुमा हो गया है।

 

पढ़ें: कैलास मानसरोवर के इन 7 रहस्यों को कोई जान नहीं पाया

 

Snowfall in Gulmarg
Image Credit: ScrollDroll

सोनमर्ग और गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग और गुलमर्ग भी ताजा बर्फबारी से ढक गए हैं। बुधवार को पहलगाम में 1.3 डिग्री और गुलमर्ग में 0 से 3 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया।

 

Snowfall in Narkanda
Image Credit: Holidify

नारकंडा

वहीं हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शामिल नारकंडा में भी बर्फबारी जारी है। वहां इस सीज़न की पहली बर्फबारी हुई है और पारा शून्य से भी नीचे जा पहुंचा है।

 

Snowfall in Kullu
Image Credit: YouTube

संगला घाटी और कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के ही एक और खूबसूरत जिले किन्नौर की संगला घाटी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिसके बाद वहां का नज़ारा कुछ ऐसा हो गया है। लाहौल स्पीति और कुल्लू के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई इलाके भारी बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढक गए हैं।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/travel/places-to-enjoy-snowfall-around-delhi/enjoy-snowfall-at-these-places-near-delhi/photoshow/66631845.cms

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports