, ,

ये हैं दुनिया की 8 आलीशान जेल, किसी होटल से कम नहीं

जेल का नाम लेते ही आपके सामने काली सलाखें, अंधेरा, खराब खाना जैसी चीजों का दृश्य आ जाता होगा. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसी जेलें हैं जो किसी होटल से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे आरामदायक और सुख-सुविधाओं से लैस जेलों के बारे में।

Sunita Avatar

by

2 minutes

Read Time

Luxurious Jails or Hotels

Luxurious Jails or Hotels

जेल का नाम लेते ही आपके सामने काली सलाखें, अंधेरा, खराब खाना जैसी चीजों का दृश्य आ जाता होगा. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसी जेलें हैं जो किसी होटल से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे आरामदायक और सुख-सुविधाओं से लैस जेलों के बारे में।

Luxurious Jails or Hotels

1-बैस्टोय जेल, नॉर्वे

Luxurious Jails or Hotels

-बोस्टोय द्वीप पर स्थित इस जेल में 100 से ज्यादा कैदी रहते हैं.

इस जेल में कैदियों के लिए टेनिस, हॉर्सराइडिंग फिशिंग, सनबाथिंग, प्रिजन कॉम्प्लेक्स जैसी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं.

Luxurious Jails or Hotels

बैस्टोय जेल, नॉर्वे को पहली इको-ह्यूमन प्रिजन बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

Luxurious Jails or Hotels

खेती करने के लिए फॉर्म और रहने के लिए कॉटेज, कई बार कैदी भूल ही जाते हैं कि वे जेल में हैं.

 

2-एचएमपी एटिवेल, स्कॉटलैंड

Luxurious Jails or Hotels

– यहां लगभग 700 कैदी रहते हैं. कैदियों को एक सामान्य जनजीवन जीने में सक्षम बनाने और एक अच्छा इंसान बनाने के लिए पूरी कोशिश की जाती है.

 

3-ओटैगो करेक्शन्स फैसिलिटी, न्यूजीलैंड

Luxurious Jails or Hotels

– इस जेल में सुरक्षा मानक कड़े हैं लेकिन कैदियों को सुख-सुविधाओं से लैस कमरे मिले हुए हैं.

Luxurious Jails or Hotels

न्यूजीलैंड की इस जेल में फार्मिंग, कुकिंग, लाइट इंजीनियरिंग जैसे कामों में दक्ष होने के लिए क्लासेज चलाई जाती है.

 

4- अरेंजुएज प्रिजन, स्पेन

Luxurious Jails or Hotels

– इस जेल में कैदियों को उनके बच्चों के साथ रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

 

5-जस्टिस सेंटर लेबेन, ऑस्ट्रिया

Luxurious Jails or Hotels

– यह नॉन-वायलेंट अपराधियों के लिए है. जस्टिस सेंटर में हर कैदी को सिंगल सेल में रखा जाता है जिसमें प्राइवेट बाथरूम, किचेन औऱ टीवी भी उपलब्ध कराया जाता है. कैदियों के लिए जिम, बास्केटबाल कोर्ट भी मौजूद है.

 

6- चैंप-डॉलन प्रिजन, स्विटजरलैंड

Luxurious Jails or Hotels

– कैदियों की भारी संख्या के लिए बदनाम रही कभी ये जेल आज कैदियों के लिए किसी अच्छे हॉस्टेल के कमरे से कम नहीं है.

 

7- जेवीए फुइसबटेल प्रिजन, जर्मनी

Luxurious Jails or Hotels

– हैम्बर्ग की इस जेल में भी कैदियों को बेड, काउच, प्राइवेट शावर और टायलेट जैसी सुविधाएं मिली हुई हैं. कैदियों के लिए लॉन्ड्री की मशीन और कॉन्फ्रेंस रूम भी है.

 

  1. हैल्देन प्रिजन, नॉर्वे

Luxurious Jails or Hotels

– हैल्देन प्रिजन को ‘दुनिया की सबसे मानवीय जेल’ यूं ही नहीं कहा जाता है. यहां हर कैदी को प्राइवेसी है. कैदी टीवी शो, मूवी और वीडियो गेम्स एंजॉय करते हैं. जिम, म्यूजिक रिकॉर्डिंग फैसिलिटी समेत कई ऐसी सुविधाएं हैं जो शायद कई लोगों के लिए सपने से कम नहीं है.

 

Image and Content Source: https://aajtak.intoday.in/gallery/most-luxirious-prison-of-the-world-tpra-3-25313.html

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports