,

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के पैर छूकर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही है रूसी महिला

एलिसा भी घर-घर जाकर महिलाओं के पैर छूकर वोट मांग रही हैं. एक विदेशी महिला को देखकर महिलाओं का हुज़ूम उन्हें देखने उमड़ पड़ता है. लोगों को तब और भी अचम्भा होता है जब एलिसा फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं.

Sunita Avatar

by

2 minutes

Read Time

यह कोई अचम्भा नहीं बल्कि हकीकत है. हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना विधान सभा के प्रत्याशी दिनेश वर्मा की. आपको शायद ही पता हो कि उनकी पत्नी एलिसा रूसी हैं. एलिसा को भारतीय पहनावे में देखकर महिलाएं उनकी तरफ आकर्षित हुए बिना रह नहीं पाती हैं. अपने मायके से हजारों किलोमीटर दूर रूस से बिलकुल अलग गाँव के माहौल में रच बस गयी और घर का कामकाज संभाल रही हैं. एलिसा सामान्य दिनों में भी साडी में ही दिखती हैं और भारतीय परम्परा के अनुसार ही बड़े बुजुर्गों के सामने सिर पर पल्लू रहता है. एलिसा शुरुआत से भारतीय संस्कृति से प्रभावित थी जिससे उन्हें एक छोटे से गाँव में भी रहने में परेशानी नहीं हुई. परेशानी थी केवल भाषा की, वो भी एलिशा ने हिंदी  को खूब अच्छी तरह से सीख कर दूर कर ली.  

Russian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UP

दिनेश वर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इन्हें अखिलेश यादव ने अपने मौसा प्रमोद गुप्ता की टिकट काट कर सपा प्रत्याशी चुना है. प्रमोद गुप्ता इस समय बिधूना के निवर्तमान विधायक हैं. जबकि दिनेश वर्मा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मित्र और ६ बार बिधूना से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. धनीराम वर्मा के पुत्र हैं.

Russian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UP

अब जब दिनेश वर्मा घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं तो उनकी पत्नी भला कैसे पीछे रहतीं. एलिसा भी घर-घर जाकर महिलाओं के पैर छूकर वोट मांग रही हैं. एक विदेशी महिला को देखकर महिलाओं का हुज़ूम उन्हें देखने उमड़ पड़ता है. लोगों को तब और भी अचम्भा होता है जब एलिसा फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं.

Russian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UP

कैसे बनी एक रूसी लड़की हिन्दू घर की बहू:

Russian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UP

आपको शायद ही पता हो कि दिनेश वर्मा रूस से मेडिकल के डिग्रीधारक हैं. पढ़ाई के दौरान ही इनकी मुलाक़ात एलिसा से हुई और एलिसा भारतीय संस्कृति की मुरीद हो गयीं. बाद में दोनों ने भारत आकर हिन्दू रीति रिवाजों से शादी कर ली.

Russian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UPRussian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UPRussian Woman Asking for Vote for SP Candidate Dinesh Verma in UP

 

साभार: http://www.amarujala.com/uttar-pradesh/kanpur/russian-wifes-wacky-style

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports