Author: Surendra Rajput

  • बाहुबली -2 : ट्रेलर

    बाहुबली -2 : ट्रेलर

    बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली-२ का ट्रेलर आ गया है. बस इस फिल्म की रिलीज का इन्तजार है ताकि पता चल सके की “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा”.

     

    Latest Update on 16-March-2017:

     

    बाहुबली-२ का नया ट्रेलर लांच हो गया है. यह फिल्म 28-अप्रैल-2017 से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी.

    आइये देखते हैं “बाहुबली-2 द कनक्लूजन” का ट्रेलर:

  • मेरा नाम ही “माया” है, मेरे पास “माया” की कमी कैसे हो सकती है: माया बनाम मौर्या विवाद

    मेरा नाम ही “माया” है, मेरे पास “माया” की कमी कैसे हो सकती है: माया बनाम मौर्या विवाद

    “दलित नहीं दौलत की बेटी” पर मचे बवाल के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा का दामन छोड़ दिया है लईकिन इसके बाद भी अभी घमासान जारी है. आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चूका है. मौर्या ने मायावती पर पैसे के बदले टिकट बेचने के आरोप लगाए है.

     

    वहीँ मायावती ने कहा है की मौर्या अपने बेटे बेटियों के लिए टिकट चाहते थे और बसपा में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है. मौर्या पहले से दलबदलू रहे हैं और मुलायम सिंह के साथी हैं. अगर उन्हें अपने बेटे बेटियों के लिए टिकट चाहिए तो सपा से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती है क्यूंकि वहां सिर्फ परिवारवाद ही चलता है.

     

    दौलत की बेटी के जवाब में उन्होंने कहा की उनके पास माया की कोई कमी हो भी कैसे सकती है क्यूंकि उनके माँबाप ने उनका नाम ही “माया” रखा है. उन्होंने कहा की बसपा के कार्यकर्ताओं ने कभी भी धन की कमी नहीं होने दी है. हमारे समर्थित कार्यकर्ता अपनी हैसियत के हिसाब से पार्टी को चंदा देते हैं.

     

    देखते हैं मौर्या किस पार्टी में घर बनाते हैं, क्यूंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहले से ही एक मौर्या है, इसलिए ज्यादा सम्भावना सपा की तरफ मुड़ने की है.

  • एक दूकान जिस पर ग्राहकों की भीड़ लगी है फिर भी दूकान घाटे में, क्या ये संभव है?

    एक दूकान जिस पर ग्राहकों की भीड़ लगी है फिर भी दूकान घाटे में, क्या ये संभव है?

    सीधे शब्दों में , क्या वो दूकान घाटे में जा सकती है जिस पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी है. लोग सामान ख़रीदने के लिए लाइन में लगे  हैं. जिन्हें सामान नहीं मिल रहा है वो अगले दिन आ रहे हैं लेकिन सामान उपलब्ध नहीं है.

     

    लोग दीवाली का सामान लेने के होली से लाइन में लगे हैं. मुझे लगता है कि दुकानदार तो भारी मुनाफे में होना चाहिए, जिसकी दूकान इतनी चल रही है वो घाटे में हो भी कैसे हो सकता है. मेरा दैनिक अनुभव तो यही कहता है.

     

    उस पर अगर सामान वापस करना है 70% कटौती के बाद अगर 30% ग्राहक को वापस मिले तो फिर तो दुकानदार कि तो बल्ले बल्ले ही हो जायेगी. सामान भी नहीं बिका और 70% कीमत का फायदा. फिर वही सामान दूसरे ग्राहक को तो बेचना ही है क्यूंकि इतनी लम्बी लाइन जो लगी है.

    A Shop with Huge Customers but in Loss, Like Indian Railway

    ऐसा अगर वास्तव में देखना हो तो रेलवे से अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता है. सभी गाड़ियों में वेटिंग कि लम्बी कतार, अगर टिकट कन्फर्म हो गया है और इसके बाद अगर वापस किया तो 70% कटौती के बाद 30% वापसी, तत्काल में भी वेटिंग, और तत्काल रिजर्वेशन में तो टिकट कैंसिल कराने पर कोई वापसी भी नहीं है.

     

    रेलवे कि वेबसाइट से अगर टिकट करा रहे हैं तो सर्विस चार्ज, + बैंक का भी सर्विस चार्ज, दोनों की बल्ले बल्ले. रेलवे की वेबसाइट पर दुनिया भर का विज्ञापन, हवाई जहाज से लेकर होटल तक की बुकिंग उपलब्ध है. फिर भी रेलवे घाटे में.

     

    जनरल डिब्बों की बात करें तो उनमे सीटों की संख्या से 10 गुने लोग भूसे की तरह भरकर यात्रा करते हैं. फिर भी रेलवे घाटे में.

     

    समझ नहीं आता पैसा जा कहाँ रहा है.

     

    रेलवे रेल नीर बेचती है, लेकिन स्टेशनों पे विदेशी कंपनियों का ही पानी बिकता दिखेगा. एक लीटर पानी 20 रुपये में, चाहे वो रेल नीर हो, किनले, बिसलरी या फिर एक्वाफिना. रेल नीर भी उतना ही मार्जिन कमाता है जितना दूसरी विदेशी कम्पनियाँ. पूरे स्टेशन पर पानी ठंडा करने वाली एकाध मशीन होती है वो भी ठंडी पड़ी होती है. मजबूरन यात्रियों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है. हो सकता है बड़ी रिश्वत का खेल हो. एक ठीक ठाक स्टेशन पर एक दिन में हजार दो हजार पानी की बोतलें बिकना तो आम बात है. रिश्वत खिलाओ, ठंडा पानी होगा नहीं तो बोतलें ही बिकेगी.

     

    अब रेलवे के बारे में इतना लिखा है तो बुलेट ट्रेन की बात ना करूँ ये कैसे हो सकता है.

     

    बुलेट ट्रेन जब भी चलेगी तो वो हमारे देश की शान होगी. सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि सारा देश चाहता है की भारत हर क्षेत्र में आगे बढे और विकसित देशों को टक्कर दे. लेकिन उससे पहले हमें सिर्फ अमीरों और बिजनेसमैनों के बारे में सोचना बंद करके हर आम आदमी, किसान छोटी नौकरी करने वाले और दलितों, मजदूरों के बारे में भी सोचना शुरू करना पड़ेगा.

     

    अब मुद्दा ये है की जब बुलेट ट्रेन चलेगी तो किसे फायदा होगा? जाहिर सी बात है, बिजनेसमैन, नेताओं और, और किसी को नहीं.और सब तो 2-4 घंटे से लेकर 10-12 घंटे देरी से चलने वाली ट्रेनों में ही यात्रा करेंगे.

     

    अरे भाई, पहले इन ट्रेनों की दशा सुधार दो फिर बुलेट ट्रेन चला लेना. हम तो AC का भी ख्वाब नहीं देखते, शताब्दी, राजधानी तो दूर की बात है. उस पर बुलेट ट्रेन, बस जले पे नमक छिड़क लो. इस देश की 90% से ज्यादा आबादी जनरल डिब्बों और पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करती है उनके लिए कोई सुविधाओं में सुधार नहीं, बस देश की 1-2% आबादी के सुविधाएं ही सुविधाएं.

     

    चलिए वो सब छोडिए, ये सोचिये की गड़बड़ कहाँ है…
    Image Source: www.thehindu.com, https://vak1969.com

  • 5 फिल्में जिनके सीक्वेल का हमें है बेसब्री से इन्तजार

    5 फिल्में जिनके सीक्वेल का हमें है बेसब्री से इन्तजार

    कभी कभी तो हमें एक दो साल में ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वेल देखने को मिल जाते हैं, पर कभी कभी ये इन्तजार बरसों लम्बा हो जाता है.

     

    क्या आप जानते हैं, 2016 की सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 में से 7 फिल्में पुरानी फिल्मों की सीक्वेल थी. इनमे से एक पुरानी का ही रीमेक था और दूसरी कॉमिक पर आधारित थी. वास्तव में सीक्वेल बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती क्यूंकि पुरानी फिल्म ही उनका प्लाट तैयार कर देती है. आपको सिर्फ पुरानी फिल्म और उनके कैरेक्टर को देखना पड़ता है और फिल्म का एक पॉइंट ढूढ़ना होता है जहां से आपको नयी फिल्म बनानी है.

     

    हॉलीवुड के लगभग सभी टॉप के प्रोड्यूसर आजकल सीक्वेल प्रेमी हो गए हैं. क्यूंकि इन फिल्मों में रिस्क काम होता है. पुरानी फिल्मों के दम पर ही नयी फिल्म के हिट होने चांस होते हैं.

     

    अगर जेम्स बांड, स्टार वार्स और ऐसी ही कुछ सीरीज को छोड़ दे तो पिछले एक दो साल में आपको बहुत सारी सीक्वेल देखने को मिल जाएंगी जो एक ही प्लाट पर बनी हैं और सुपर डुपर हिट भी हुई हैं. अवेंजर, कैप्टन अमेरिका, बैटमैन, एक्समैन, कुंग फु पांडा, जंगल बुक, और जून में रिलीज होने वाली इंडिपेंडेंस डे आदि सुपरहिट सीक्वेल हैं.
    आइये देखते हैं कुछ सुपरहिट सीक्वेल:

    Die Hard: Year One

     

    Pirates of the Caribbean: Dead Men Tell No Tales

     

    Alien: Covenant

    https://www.youtube.com/watch?v=nmJOO6D5RvA

     

    Jurassic World 2

     

    Cars 3

  • इस रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा था इंसानों का मांस, पुलिस ने कराया बंद

    इस रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा था इंसानों का मांस, पुलिस ने कराया बंद

    हैवानियत की भी हद है, इस दुनिया में कैसे कैसे लोग होते हैं. इस रेस्टोरेंट में लोग इंसानी मांस खाते थे लेकिन ये बात उन्हें भी पता नहीं थी. जब पुलिस को ये हैवानियत पता चली तो तुरंत ही इस रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया.

     

    नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अनमबरा में चलने वाले इस होटल के बारे में स्थानीय लोगों को कुछ अजीब लगा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने जब रेस्टोरेंट में छापा मारा तो उन्हें वहाँ पर खून और प्लास्टिक में लिपटी हुई इंसानी खोपड़ियां मिलीं. ये लोग वहाँ आने वाले ग्राहकों को ही अपना शिकार बना लेते थे.

     

    पुलिस ने वहाँ से दस लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही ऑटोमैटिक बन्दूक और बम भी बरामद हुए हैं.

    दरअसल इस रेस्टोरेंट में कहना खाने गए पादरी को जब अनुमान से काफी कम बिल आया तो उन्हें शक हुआ, इस बाबत पूंछने पर वहाँ के कर्मचारी ने बताया की उन्हें केवल मांस का एक छोटा सा टुकड़ा दिया गया था इसीलिए बिल कम आया है. लेकिन उन्हें नहीं पता था की उन्हें इंसानी मांस परोसा गया था.

    https://www.youtube.com/watch?v=KzNNodMxL_0

  • खुशखबरी: फ्रीडम 251 की कैश ऑन डेलिवरी 28 जून से शुरू

    खुशखबरी: फ्रीडम 251 की कैश ऑन डेलिवरी 28 जून से शुरू

    रिंगिंग बेल्स कंपनी ने दावा किया है की वो अपने सबसे सस्ते फोन फ्रीडम 251 को 28 जून से डेलिवरी देना चालू कर रहे हैं.

     

    उन्होंने तमाम धोखेधड़ी के दावों को खारिज किया है. कंपनी ने कहा है की जिन्होंने कैश ऑन डेलिवरी के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें यह फोन 28 जून से मिलना शुरू हो जाएगा.

     

    इस फ़ोन को सस्ता होने के बावजूद ये खूबियां ख़ास बनाती हैं:

    4इंच के डिस्प्ले के साथ 3.2 मेगा पिक्सेल का मेन कैमरा और .3 मेगा पिक्सेल का फ्रंट कैमरा इसमें चार चाँद लगाते हैं. 1.3 गीगाहर्त्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी जिसे आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. 1450 mAh  बैटरी थोड़ी सी कम हो सकती है.

  • कैराना कांड पर कुछ लाइने

    कैराना कांड पर कुछ लाइने

    चलो चले कुछ राजनीति कर आएं,

    2017 आ गया है, चलो अपनी सरकार बनाये,

    न हिन्दू लड़ें, न मुस्लिम लड़ें, चलो इन हिन्दू मुस्लिमों को लड़ायें,

    आओ चलो, अपनी सरकार बनाये,

    जहां दंगे न हों, चलो वहाँ दंगे कराये,

    जनता न मरे तो मरवाएं,

    हिन्दू मुस्लिम को भरमाये,

    चलो 2017 आ गया है, राजनीति की रोटियां सिकवाएं,

    आओ अपनी सरकार बनाएं.

    क्या है कैराना का सच: पढ़ने के लिए क्लिक करें : http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/politics/truth-of-kairana-by-three-ground-reports/articleshow/52740142.cms

  • वॉट्सऐप का नया फीचर जो ग्रुप चैट के कन्फ्यूजन को दूर कर देगा

    वॉट्सऐप का नया फीचर जो ग्रुप चैट के कन्फ्यूजन को दूर कर देगा

    कुछ समय पहले तक वॉट्सऐप में एक दूसरे को काल करने की सुविधा नहीं थी लेकिन ये फीचर आने के बाद वॉट्सऐप का मजा दोगुना हो गया. अब एक नया फीचर आने के बाद वॉट्सऐप का मजा चौगुना होने जा रहा है.

     

    कुछ दिनों में वीडियो कॉलिंग और GIF इमेज सपोर्ट की तैयारी हो रही है. देखते हैं ये फीचर कब तक उपलब्ध होता है.

     

    वॉट्सऐप ग्रुप चैट में अभी तक ये समस्या थी की अगर किसी मेसेज को पढ़ने और जवाब देने में देर कर दी तो समझ में नहीं आता है की जवाब किस मेसेज का दिया जा रहा है. तो वॉट्सऐप ने इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है. आइये देखते हैं इस समस्या को वॉट्सऐप ने नए अपडेट में कैसे हल किया है.

     

    लेकिन इस फीचर को पाने के लिए आपको वॉट्सऐप का नया अपडेट इंस्टॉल करना पड़ेगा या फिर कुछ समय का इन्तजार करना पड़ेगा.

     

    चलो समझते हैं ये वॉट्सऐप फीचर कैसे काम करता है:

     

    किसी मेसेज के कई सारे रिप्लाई आने के बाद आप मेसेज देखते हैं और कोई जवाब उस मेसेज को करना चाहते हैं पर समस्या है की इसके बीच में कई सारे जवाब पहले से मौजूद होंगे, तो पता नहीं चलता है की आप जवाब किसको दे रहे हैं.

     

    तो इस फीचर में आप किसी भी मेसेज को मेंशन या टैग कर सकते हैं जिससे ग्रुप मेम्बर्स को पता चल जाएगा कि आपने किस मेसेज का जवाब दिया है. अभी इस तरह की सुविधा फोरम में उपलब्ध है जिसमे आप मेसेज को सेलेक्ट करके जवाब दे सकते हैं.

     

    आपको जिस मेसेज का जवाब देना है उसे सेलेक्ट करके कुछ देर तक होल्ड रखें तो ऊपर एक बार नजर आएगी, उसमे से रिप्लाई के तीर वाले निशान को सेलेक्ट करे. इसके बाद वह मेसेज सेलेक्ट हो जाएगा और उसके नीचे आप अपना जवाब लिख सकते हैं.

    WhatsApp New Features for Group Chat

    जब आप इसे सेंड करेंगे तो आपके  मेसेज के साथ में वह मेसेज भी दिखाई देगा जिसका आप जवाब दे रहे है.

     

    है ना ये कमाल का फीचर. तो फिर क्या, सोशल मीडिया पर शेयर करके इस बात को जल्दी से अपने सभी दोस्तों को बताये.

  • दुनिया के रहस्यमय स्थान जहां जाना खतरे से खाली नहीं

    दुनिया के रहस्यमय स्थान जहां जाना खतरे से खाली नहीं

    यह दुनिया अजीबोगरीब और रहस्यमय चीजों से भरी पड़ी है. इन रहस्यमयी चीजों की उत्सुकता हम सभी को होती है लेकिन इस दुनिया में बहुत से जगहें ऐसी हैं जो पढ़ने में रहस्य और रोमांच पैदा करती हैं लेकिन वहाँ जाने की हिम्मत किसी भी साधारण व्यक्ति की नहीं पड़ेगी. 

    इनमे से कुछ जगह तो प्राकृतिक रूप से रहस्य्मयी हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं है, और कुछ जगहें सरकार या प्रोटोकॉल ने प्रतिबंधित कर रखी हैं और वहाँ जाना अपनी मौत को दावत देने का बराबर है. इनमे से कई के बारे में हम हॉलीवुड फिल्मों में देख भी चुके होंगे. आइये देखते है दुनिया के 10 रहस्यमयी स्थान जहां जाने के बारे में सोचना भी मना है.

     

    1. फोर्ट नॉक्स (Fort Knox Bullion Depository):


    केंटकी स्थित फोर्ट नॉक्स अमेरिका की एक सैनिक पोस्ट है. यहीं पर स्थित है बुलियन डिपॉजिटरी, जहां पर अमेरिका का सारा सरकारी खजाना सोने के रूप में रखा हुआ है. इतने बड़े सोने के समुद्र को देखने की हम सभी की इच्छा होती है लेकिन यहां तक जाना नामुमकिन ही नहीं बल्कि असम्भव भी है.

    इतना सोना एक जगह हो और लुटेरों की नजर न पड़े, ये हो ही नहीं सकता है. लेकिन यहां की सुरक्षा भी अद्भुत है. मुख्य इमारत की  4 फुट मोटी ग्रेनाइट से बनी दीवारें, परमाणु बम का हमला भी झेल सकती हैं. 22 टन के दरवाजे से अगर अंदर भी घुस गए तो वॉल्ट तक पहुंचना असम्भव है क्यूंकि यहां पर एक इंच भी जगह ऐसी नहीं है कैमरे में कैद न होती हो.

     

    जमीन के अंदर से भी आप इसमें नहीं घुस सकते हैं क्यूंकि जमीन के अंदर भी यह उतनी ही मजबूत है जितनी की बाहर.

     

    बाहरी बाउंड्री जो सड़क के किनारे है वहाँ पर मोशन सेंसर लगे हैं जबकि दूसरी बाउंड्री जो अंदर है उसमे बिजली का करंट दौड़ता है.

     

    इसके अलावा और भी कई सुरक्षा व्यवस्थाएं हों यहां पर जिन्हे तोडना असम्भव है. अगर आप मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की फिल्में देख कर ये सोचते हो की ये असम्भव भी नहीं है तो आपको बता दे अगर मानवीय सुरक्षा के अलावा ऑटोमेटिक सुरक्षा प्रणाली भी है यहां पर जो किसी भी परिस्थित से निपटने में सक्षम है.

    फोटो साभार: https://en.wikipedia.org/wiki/United_States_Bullion_Depository

     

    1. एरिया  51(Area 51):

    एरिया 51 पर बहुत साड़ी हॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें देखने के बाद हर किसी के मन में एक बार तो एरिया 51 देखने का मन होता है. जैसा की सरकार कहती है की दक्षिणी नवादा स्थित एरिया 51 में एयरक्राफ्ट और हथियारों का परीक्षण होता है, जबकि लोगों को लगता है की वहाँ अंतरिक्षयात्री और उड़नतश्तरियां पर भी परीक्षण होते हैं. अब जो भी हो वहाँ जाने की अनुमति किसी को भी नहीं है. इसीलिए एरिया 51 आज भी एक बहुत बड़ा रहस्य है.

    फोटो साभार: http://www.techtimes.com/articles/19013/20141030/former-area-51-scientist-claims-aliens-ufos-exist-shows-pictures-as-proof-video.htm

     

    1. नाग द्वीप(Snake Island):

    पृथ्वी पर सबसे खतरनाक द्वीप के रूप में नाग द्वीप प्रसिध्द है. यह जगह इतनी विषैली है कि आप यहां भूल कर भी जाना पसंद नहीं करेंगे. यह नाग द्वीप ब्राजील में साओ पाओलो के तट से लगभग 20 मील कि दूरी पर है. इस दववेप पर दुनिया के सबसे विषैले सांप पाये जाते हैं. इस द्वीप को जनता के लिए बंद कर दिया गया है क्यूंकि यहां पर संरक्षित साँपों की कई जातियां बचा कर रखी गयी हैं.

    फोटो साभार: http://cobras.org/snake-island/

     

    1. वेटिकन गुप्त अभिलेखागार(Vatican Secret Archives):

    वेटिकन के ऊपर हम सभी ने कई फिल्में देखी होंगी. वहाँ कि इमारत और पुस्तकालय में काफी रहस्य छुपे हैं. वेटिकन सिटी का अभिलेखागार बहुत ही गुप्त है, आठवीं सदी के बहुत से दस्तावेज यहां पर जमा हैं, इनमे मैकलांगलो और मैरी क्वीन के पत्र तथा राजा हेनरी अष्टम के पत्र शामिल हैं.

    यह अभिलेखागार सन 1881 तक बाहरी व्यक्तियों के लिए पूरी तरह बंद रहा जोकि बाद में रिसर्च और छात्रों के खोल दिया गया.

    फोटो साभार: http://www.thehistoryblog.com/archives/11895

     

    1. मजहगोरए (Mezhgorye):

    यह पूरा का पूरा क़स्बा ही अजीब रहस्यमयी है. यह बश्कोर्तोस्तान गणराज्य, रूस में स्थित है. गुप्त सूत्रों के अनुसार यहां पर रूस या तो कोई न्यूक्लियर योजना चला रहा है या फिर कोई युद्ध बनकर बनाया है, या फिर हो सकता है की यहां पर रूस का खजाना हो.

    फोटो साभार: https://en.wikipedia.org/wiki/Mezhgorye,_Republic_of_Bashkortostan

     

    1. वूमेरा (Woomera):

    वूमेरा क्षेत्र एक ऑस्ट्रेलियाई सैन्य परीक्षण रेंज है जो 122,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की मिटटी में भारी मात्र में सोना, लौह अयस्क और ओपल का भण्डार है. इसके अलावा यह युद्ध सामग्री का एक बड़ा भण्डार है. यह जगह लगभग इंग्लैण्ड के बराबर है.

    फोटो साभार: http://www.davidreneke.com/australias-first-national-space-security-policy/

     

    1. जिआंग्सू राष्ट्रीय सुरक्षा शिक्षा संग्रहालय (Jiangsu National Security Education Museum):

    यह संग्रहालय देखकर आपको जेम्स बांड की जासूसी फिल्में याद आ जाएँगी. अगर आप कभी इस संग्रहालय में जा सके तो आप बहुत सारे जासूसी गैजेट्स जैसे लिपस्टिक गन, नक़्शे, आदि देख पाएंगे जो युद्धों में काम आते हैं. लेकिन यहां जाने के लिए सिर्फ चीनी व्यक्तियों को अनुमति है और किसी भी विदेशी के लिए यह संग्रहालय बंद है.

    Dangerous Places to Go

    फोटो साभार: http://www.scoopwhoop.com/inothernews/places-you-cannot-go-to/

     

    1. उत्तर प्रहरी द्वीप (North Sentinel Island):

    यह हरा भरा द्वीप भारत में अंडमान द्वीप के पास स्थित है. अब आप सोच रहे होगे कि इस द्वीप में जाने में खतरनाक क्या है. वो है यहां रहने वाली जनजाति जिसमे अब सिर्फ कुछ गिने चुने (लगभग 50 से 400) लोग ही बचे हैं. ये लोग अपने द्वीप पर किसी और को देखना पसंद नहीं करते हैं और अपनी व अपनी संस्कृति को बचाने के लिए किसी कि भी जान ले लेते हैं. ये बाकी दीं दुनिया से अभी तक अंजान हैं और तकनीक से ये कोसों दूर है. यही कारण है कि यहां की जनजाति को दुनिया कि सबसे खतरनाक जनजाति माना गया है. अभी तक हम सब समझते थे कि अफ्रीका के जंगलों में रहने वाली जनजातियां ही खतरनाक होती हैं लेकिन ये तो उनसे भी ज्यादा खतरनाक हैं.

    फोटो साभार: http://www.nicenfunny.com/2010/12/most-backward-tribes-in-todays-world.html
    साभार: http://www.triphobo.com/blog/places-that-you-cannot-visit-in-the-world

  • लेटेस्ट 15000 से कम कीमत के  स्मार्टफोन जो आपका दिल चुरा लें

    लेटेस्ट 15000 से कम कीमत के स्मार्टफोन जो आपका दिल चुरा लें

    मई 2016 में कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लांच हुए हैं. ये स्मार्टफोन मध्यमवर्ग उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए बनाये गए है. इन स्मार्टफोन का बजट 15000 से कम  होते हुए भी ये अच्छे हार्डवेयर जैसे मेमोरी, रैम और कैमरा से युक्त हैं।

     

    1 . मोटो G4 प्लस

    Latest Smartphones Within Your Budget

    चौथी जनरेशन का मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 13499 रुपये की कीमत का है. 5.5  इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ इस फ़ोन में 1.5 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 3000mAh बैटरी दी गयी है. फोन का बैक कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह मोटोरोला का पहला फ़ोन है जिसमे फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गया है.

     

    2 . HTC डिजायर 628

    Latest Smartphones Within Your Budget

    HTC डिजायर 628 स्मार्टफोन 13990 रुपये में उपलब्ध है. 5  इंच के HD डिस्प्ले के साथ इस फ़ोन में 1.5 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

     

    3 . कूलपैड नोट 3 प्लस

    Latest Smartphones Within Your Budget

    कूलपैड नोट 3 का अपग्रेड वर्जन कूलपैड नोट 3 प्लस के रूप में आया है. इसमें 5.5 इंच का HD डिस्प्ले, 1.3 GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी एक्सपैंडेबल मेमोरी और फिंगरप्रिंट सेंसर  से युक्त है. फ़ोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

     

    4 . सैमसंग गैलक्सी J5 (2016)

    Latest Smartphones Within Your Budget

    सैमसंग का यह फ़ोन भी 13990 रुपये में कमाल का है. लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फ़ोन में 5.२ इंच डिस्प्ले के साथ में क्वाड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है. 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ इसमें 3100mAh की बैटरी दी गयी है.

     

    5 . लेनोवो ZUK Z1

    Latest Smartphones Within Your Budget

    लेनोवो ने इस फोन के साथ अपना ZUK सब-ब्रैंड भारत में उतारा है। इस फोन की कीमत 13,499 रु है. 5.5 इंच के HD डिस्प्ले के साथ में 2.5 GHz प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। मेटल बॉडी युक्त इस फोन की फोन की बैटरी 4100 mAh की है। बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

     

    1. मेज़ू M3 नोट

    Latest Smartphones Within Your Budget

    मेजू ने M3 नोट स्मार्टफोन को भारत में 9,999 रु पर उतारा है। फोन में मेटल डिजाइन है और ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर रन करता है। इसमें 5.5 इंच का 1080 पिक्सेल का फुल HD डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 4100 mAh बैटरी है। यह 16 और 32 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ  उपलब्ध है. लेकिन इस फ़ोन में FM radio नहीं है.

     

    1. रिलायंस Lyf वाटर 5

    Latest Smartphones Within Your Budget

    रिलायंस Lyf वाटर 5 की कीमत 11,699 रु है। यह फ़ोन 4G को सपोर्ट करता है.  इसके 5 इंची HD डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन है और यह ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। 2GB रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल इंटरनल मेमोरी के साथ  इसमें 1.2 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसमें 2,920 mAh बैटरी है। यह फ़ोन दो सिम (माइक्रो + नैनो) को सपोर्ट करता है.