‘अवतार 2’ की शूटिंग हो चुकी है पूरी, ‘अवतार 3’ का फिल्मांकन भी लगभग 95 % पूरा

दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरुन (James Cameron) ने कहा कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “अवतार 2” (Avatar 2) की शूटिंग खत्म हो गई है, जबकि इस श्रृंखला..

Devika Avatar

by

1 minute

Read Time

Avatar 2 Release Date

दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरुन (James Cameron) ने कहा कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “अवतार 2” (Avatar 2) की शूटिंग खत्म हो गई है, जबकि इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म का भी फिल्मांकन लगभग पूरा हो गया है।

एंटरटेनमेंट टुनाइट के अनुसार, 2020 ऑस्ट्रियन वर्ल्ड समिट से पहले अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (Arnold Schwarzenegger) के साथ ऑनलाइन साक्षात्कार के दौरान कैमरून ने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार’ श्रृंखला की अगली फिल्मों पर जानकारी साझा किया।

इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में “अवतार 2” का निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के कारण फिल्मांकन रोक दिया गया था।

न्यूजीलैंड को जून में कोरोना वायरस से मुक्त घोषित कर दिया गया था जिसके बाद टीम को सुरक्षा उपायों के साथ फिल्म निर्माण शुरू करने की अनुमति मिली।

कैमरुन ने कहा, “कोविड (Covid) ने सब की तरह हमें भी प्रभावित किया। हमारे निर्माण कार्य का साढ़े चार महीना बर्बाद हो गया। परिणास्वरुप फिल्म की रिलीज का समय डेढ़ साल बढ़ाकर हमें दिसंबर 2022 करना पड़ा। उसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।”

निर्देशक ने कहा, “तो अब हम न्यूजीलैंड में कुछ बचे हुए एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं। लगभग 10 प्रतिशत शूटिंग बची हुई है। “अवतार 2’’ शत प्रतिशत पूरी हो चुकी है जबकि “अवतार 3”  (Avatar 3) का 95 प्रतिशत हिस्सा पूरा हुआ है।”

“अवतार 2” इसके पहले 17 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह दिसंबर 2022 में रिलीज होगी।

डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports