निजामुद्दीन मरकज के ‘छुपे’ जमातियों पर 10 हजार का इनाम घोषित

कानपुर (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) कानपुर में पिछले तीन दिनों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 60 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन..

Devika Avatar

by

1 minute

Read Time

Tablighi Jamat

कानपुर (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) कानपुर में पिछले तीन दिनों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 60 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तबलीगी जमात के ‘छुपे’ हुए सदस्यों के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये नकद इनाम का एलान किया है।

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने ‘छुपे’ बैठे तबलीगी जमातियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम का एलान किया है। यह फैसला जिले में पिछले तीन दिन के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 60 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद लिया गया है।

अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि तबलीगी जमात के कार्यक्रमों में शामिल होने के बावजूद कुछ जमाती अब भी छुपे हुए हैं। हमने उनसे बार—बार अपील की है कि वे आगे आयें और प्रशासन को अपनी विदेश यात्राओं, तबलीगी जमात कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी, खुद में कोरोना वायरस के लक्षणों वगैरह के बारे में बताएं। क्योंकि यह न सिर्फ उनकी जान का बल्कि खुद से जुड़े अन्य लोगों की जान का भी सवाल है।

ये भी पढ़ें: चीन से भारत को 1.7 लाख पीपीई दान स्वरूप मिले

उन्होंने कहा कि अगर जमाती खुद प्रशासन के सामने आते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मगर यदि किसी अन्य स्रोत से उनके बारे में जानकारी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कानपुर में पिछले तीन दिनों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है और संक्रमित व्यक्तियों की कुल तादाद 70 हो गयी है। लगभग सभी मामले या तो जमातियों के हैं, या फिर उनके सम्पर्क में आये लोगों के हैं।

डिस्क्लेमर-यह आर्टिकल न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

About The Author

About the Author

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports