,

लोक सभा चुनाव 2019: सोशल मीडिया पर ये 8 चीजें नहीं कर पाएंगे कैंडिडेट, होगी कार्रवाई

चुनाव आयोग ने रविवार को 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। 17वां लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक 7 चरणों पूरा किया जाएगा। 23 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सोशल मीडिया गतिविधियों को…

1 minute

Read Time

Social Media Controlled by Election Commission

नई दिल्ली (जेएनएन)। चुनाव आयोग ने रविवार को 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। 17वां लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक 7 चरणों पूरा किया जाएगा। 23 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हम इस खबर में ऐसी 9 बातें बता रहे हैं जिसे उम्मीदवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर नहीं कर पाएंगे।

1- सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फाइलिंग के वक्त अपने फेसबुक, ट्विटर के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।

2- फेसबुक या ट्विटर पर पोस्ट किए जाने वाले किसी भी राजनीतिक विज्ञापन को पहले प्रमाणित कराना होगा।

3- कोई भी असत्यापित राजनीतिक विज्ञापन गूगल, फेसबुक, ट्विटर या यूट्यूब पर पोस्ट नहीं किया जा सकता है।

4- उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्चे में सोशल मीडिया विज्ञापन पर भी खर्च किए गए सभी खर्चों को शामिल कर दिखाना होगा।

5- कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान के लिए सोशल मीडिया पर किसी भी रक्षाकर्मी की तस्वीरें साझा नहीं कर सकता है।

6- चुनाव आयोग के मुताबिक अगर कोई भी उम्मीदवार सोशल मीडिया के नियमों का उल्लंघन करता है तो ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेने के लिए एक शिकायत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

7- अभद्र भाषा, फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की जा सकती हैं, अगर कोई उम्मीदवार ऐसा करता है तो फेसबुक, गूगल, ट्विटर उसपर कार्रवाई कर सकते हैं।

8- फेसबुक, ट्विटर या गूगल पर पोस्ट किए जाने वाले सभी राजनीतिक विज्ञापनों को विशेष रूप से आईटी के द्वारा हाइलाइट किया जाएगा।

हालांकि, व्हाट्सएप से संबंधित कोई विशेष दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

साभार: https://www.msn.com/

About The Author

About the Author

Surendra Rajput Avatar

About Us

Welcome to HowTBS, your go-to digital destination for insightful stories, breaking news, and deep dives into the topics that shape our world.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports