किसान आंदोलन : कड़कड़ाती ठण्ड, दसवां दिन, चार वार्ता फेल, अन्नदाता दिल्ली की सीमा पर अब भी जमे

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) तेज ठंड के बीच केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान शनिवार को लगातार दसवें दिन भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जमे हुए हैं। वहीं, इन कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ किसानों के प्रतिनिधि पांचवे दौर की वार्ता के लिए सरकार से मिलने वाले हैं।

Farmers Protest - Kisan Andolan
Image Credits: bhaskar.com

उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले रास्तों को पहले ही बाधित कर चुके आंदोलनकारी किसानों ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं करती है तो वे दूसरी सड़कों को भी बाधित करेंगे। उन्होंने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान भी किया है।

Farmers Protest - Kisan Andolan
Image Credits: bhaskar.com

सरकार के साथ शनिवार दोपहर होने वाली बातचीत से पहले 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधि अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

किसान संगठनों ने शनिवार को सरकार और कारपोरेट घरानों के खिलाफ प्रदर्शन करने और पुतला दहन का आह्वान किया है।

Farmers Protest - Kisan Andolan
Image Credits: bhaskar.com

नए कृषि कानूनों (Agriculture Ordinance Bill 2020) को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार और आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच बृहस्पतिवार को चौथे दौर की वार्ता बेनतीजा रही।

वहीं, किसानों ने दिल्ली में दाखिल होने के लिए अहम टिकरी (Tikri Border), सिंघु (Singhu Border), झरोड़ा (Jharoda Border), गाजीपुर (Ghazipur Boredr) और चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) को बाधित कर दिया है जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।

Farmers Protest - Kisan Andolan
Image Credits: bhaskar.com

पुलिस ने इन बॉर्डर (Delhi Borders)पर यातायात का मार्ग परिवर्तित (Route Diversion at Delhi Borders) किया है। इसकी वजह से वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक जाम लग गया है।

पुलिस ने लगातर दसवें दिन चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमा (Delhi-Haryana Border) के सिंघु, टिकरी, झारोडा, झाटीकड़ा, औचंदी, लामपुर, पियाओ, मनियारी और मंगेश सीमा को बंद कर दिया है।

Farmers Protest - Kisan Andolan
Image Credits: bhaskar.com

यात्री दरौला, कापसहेड़ा, रजोकरी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डुंडाहेड़ा सीमा के रास्ते हरियाणा जा सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि केवल दुपहिया और हल्के वाहनों के लिए बड़ूसराय बॉर्डर खुला है।

Farmers Protest - Kisan Andolan
Image Credits: bhaskar.com

 

Farmers Protest - Kisan Andolan

 

Farmers Protest - Kisan Andolan

डिसक्लेमर: टाइटल और फोटो को छोड़कर यह आर्टिकल भाषा – पीटीआई न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.