Author: Surendra Rajput

  • दुनिया के महान धनुर्धर एकलव्य को किसने मारा और क्यों?

    दुनिया के महान धनुर्धर एकलव्य को किसने मारा और क्यों?

    महान योद्धा

    एक महान योद्धा और पारंगत धर्नुधर होने के बावजूद, भीलपुत्र एकलव्य महाभारत का एक भूला-बिसरा अध्याय बनकर रह गया। महाभारत की गाथा बेहद व्यापक है। अनेक घटनाएं और पात्रों की वजह से बहुत से ऐसे चरित्र भी हैं, इतिहास ने जिन्हें नजरअंदाज कर दिया है। इन्हीं चरित्रों में से एक है एकलव्य। एकलव्य की कहानी बेहद मार्मिक है, महाभारत की कहानी में जिन्हें सदाचारी और हमेशा धर्म की राह पर चलने वाला दिखाया गया है, दरअसल एकलव्य के जीवन में वही लोग सबसे अधिक क्रूर साबित हुए।

    who-killed-eklavya-and-why
    who-killed-eklavya-and-why

    महाभारत के नायक

    द्रोणाचार्य के महान शिष्य महाभारत की कहानी के नायक रहे अर्जुन को सबसे बेहतरीन और अचूक धनुर्धर माना जाता है। लेकिन एकलव्य के सामने अर्जुन के तीर भी अपना निशाना नहीं पहचान पाते थे। एकलव्य की यही काबीलियत उसके लिए सबसे बड़ी दुश्मन साबित हुई।

     

    जीवनगाथा

    एकलव्य की जीवन गाथा पर गौर करें तो वह बेहद मार्मिक है। वह एक भीलपुत्र था और जंगल में अपने पिता के साथ रहता था। उसके पिता हिरण्यधनु उसे यही सीख देते थे कि उसे अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

    who-killed-eklavya-and-why

    शिकारी का बेटा

    शिकारी का बेटा होने की वजह से एकलव्य को धनुष-बाण से बहुत प्रेम था। बचपन से ही वह एक बेहतरीन धनुर्धर बनने का ख्वाब देखता था। एक दिन बालक एकलव्य बांस के बने धनुष पर बांस का ही तीर चढ़ाकर निशाना लगा रहा था कि पुलक मुनि की नजर उस पर पड़ी।

     

    पुलक मुनि का आगमन

    पुलक मुनि एकलव्य का आत्मविश्वास देखकर भौचक्के रह गए और एकलव्य से कहा कि वह उन्हें अपने पिता के पास ले चले। मुनि की बात मानकर एकलव्य उन्हें अपने पिता के पास ले आया। पुलक मुनि ने हिरण्यधनु से कहा कि उनका पुत्र बेहतरीन धनुर्धर बनने के काबिल है, इसे सही दीक्षा दिलवाने का प्रयास करना चाहिए।

    who-killed-eklavya-and-why

    महान धनुर्धर

    पुलक मुनि की बात से प्रभावित होकर भील राजा हिरण्यधनु, अपने पुत्र एकलव्य को द्रोण जैसे महान गुरु के पास ले गया। हिरण्यधनु ने जब द्रोण को अपना परिचय दिया कि वह एक भील है और अपने पुत्र को धनुर्धर बनाना चाहता है तो उसकी बात सुनकर द्रोणाचार्य बहुत हंसे।

     

    अपमान

    द्रोण ने हिरण्यधनु से कहा कि उनका काम केवल शिकार के लायक धनुष विद्या सीखना है, युद्ध में शत्रुओं को मारना उनका काम नहीं। वैसे भी द्रोण, भीष्म पितामह को दिए गए अपने वचन के लिए प्रतिबद्ध थे कि वह केवल कौरव वंश के राजकुमारों को ही अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा देंगे।

    who-killed-eklavya-and-why

    सेवक के तौर पर रहना

    द्रोण की ओर से अपमानित होकर हिरण्यधनु तो वापिस जंगल लौट आए लेकिन एकलव्य को द्रोण के सेवक के तौर पर उन्हीं के पास छोड़ आए। द्रोण की ओर से दीक्षा देने की बात नकार देने के बावजूद एकलव्य ने हिम्मत नहीं हारी, वह सेवकों की भांति उनके साथ रहने लगा।

     

    सेवक बना एकलव्य

    द्रोणाचार्य ने एकलव्या को रहने के लिए एक झोपड़ी दिलवा दी। एकलव्य का काम बस इतना होता था कि जब सभी राजकुमार बाण विद्या का अभ्यास कर चले जाएं तब वह सभी बाणों को उठाकर वापस तर्कश में डालकर रख दे।

    who-killed-eklavya-and-why

    कबीले का राजकुमार

    जब द्रोणाचार्य अपने शिष्यों को अस्त्र चलाना सिखाते थे तब एकलव्य भी वहीं छिपकर द्रोण की हर बात, हर सीख को सुनता था। अपने कबीले का राजकुमार होने के बावजूद एकलव्य द्रोण के पास एक सेवक बनकर रह रहा था।

     

    एकलव्य को मिला अवसर

    एक दिन अभ्यास जल्दी समाप्त हो जाने के कारण सभी राजकुमार समय से पहले ही लौट गए। ऐसे में एकलव्य को धनुष चलाने का एक अदद मौका मिल गया। लेकिन अफसोस उनके अचूक निशाने को दुर्योधन ने देख लिया और द्रोणाचार्य को इस बात की जानकारी दी।

    who-killed-eklavya-and-why

    हताश हुआ एकलव्य

    द्रोणाचार्य ने एकलव्य को वहां से चले जाने को कहा। हताश-निराश एकलव्य घर की ओर रुख कर गया, लेकिन रास्ते में उसने सोचा कि वह घर जाकर क्या करेगा, इसलिए बीच में ही एक आदिवासी बस्ती में ठहर गया। उसने आदिवासी सरदार को अपना परिचय दिया और कहा कि वह यहां रहकर धनुष विद्या का अभ्यास करना चाहता है। सरदार ने प्रसन्नतापूर्वक एकलव्य को अनुमति दे दी।

     

    मिट्टी की प्रतिमा

    एकलव्य ने जंगल में रहते हुए गुरु द्रोण की एक मिट्टी की प्रतिमा बनाई और उसी के सामने धनुष-बाण का अभ्यास करने लगा।

     

    अर्जुन को वचन

    समय बीतता गया और कौरव वंश के अन्य बालकों, कौरव और पांडवों के साथ-साथ एकलव्य भी युवा हो गया। द्रोणाचार्य ने बचपन में ही अर्जुन को यह वचन दिया था कि उससे बेहतर धनुर्धर इस ब्रह्मांड में दूसरा नहीं होगा। लेकिन एक दिन द्रोण और अर्जुन, दोनों की ही यह गलतफहमी दूर हो गई, जब उन्होंने एकलव्य को धनुष चलाते हुए देखा।

     

    एकाग्रता हुई भंग

    एक दिन की बात है, एकलव्य अभ्यास कर रहा था और एक कुत्ता, बार-बार भोंककर उसकी एकाग्रता को भंग करता जा रहा था। एकलव्य ने अपने तीरों से कुत्ते का मुंह कुछ ऐसे बंद किया कि रक्त की बूंद भी उसके शरीर से नहीं बही।

     

    राजकुमारों का कुत्ता

    यह कुत्ता कोई साधारण कुत्ता नहीं बल्कि पांडवों और कौरवों के साथ द्रोण के आश्रम में रहने वाला कुत्ता था। जब वह कुत्ता वापस आश्रम गया तो द्रोण यह देखकर हैरान रह गए कि कितनी सफाई से उस कुत्ते के मुंह को तीरों से बंद किया गया है।

     

    सैनिकों के साथ पहुंचे द्रोण

    कुछ ही देर बीती होगी कि द्रोणाचार्य, अर्जुन, युधिष्ठिर और दुर्योधन समेत, कई सैनिक भी एकलव्य के पास आ पहुंचे। एकलव्य ने जैसे ही द्रोणाचार्य को अपने समक्ष देखा, उन्हें प्रणाम करने के लिए पहुंच गया।

     

    कुत्ते को कष्ट

    गुरु द्रोण ने क्रोधित होकर पूछा कि किसने राजकुमार के कुत्ते को इतना कष्ट पहुंचाया है? इस सवाल के जवाब में एकलव्य ने कहा कि इस कुत्ते को जरा भी कष्ट नहीं हुआ क्योंकि इसका मुंह मैंने आपके द्वारा सिखाए गए तरीके से बंद किया है।

     

    बेहतर धनुर्धर

    गुरु द्रोण पहले तो आश्चर्यचकित हुए लेकिन बाद में अपनी मिट्टी की मूर्ति देखकर एकलव्य को पहचान गए। अर्जुन, अपने गुरु द्रोण को ऐसे देखने लगा जैसे उन पर हंस रहा हो, क्योंकि उससे बेहतर धनुर्धर आज उसके सामने खड़ा था।

    who-killed-eklavya-and-why

    एकलव्य की प्रतिभा

    एकलव्य की प्रतिभा को देखकर द्रोणाचार्य संकट में पड़ गए। लेकिन अचानक उन्हें एक युक्ति सूझी। उन्होंने एकलव्य से गुरुदक्षिणा में उसके दाएं हाथ का अंगूठा ही मांग लिया ताकि एकलव्य कभी धनुष चला ना पाए।

     

    आज्ञाकारी शिष्य

    एक आदर्श और आज्ञाकारी शिष्य की तरह एकलव्य ने अपनी आंखों में आंसू भरकर, बिना सोचे-समझे अपने गुरु को अपना अंगूठा दे दिया।

     

    विष्णु पुराण

    विष्णु पुराण और हरिवंशपुराण में उल्लिखित है कि निषाद वंश का राजा बनने के बाद एकलव्य ने जरासंध की सेना की तरफ से मथुरा पर आक्रमण कर यादव सेना का लगभग सफाया कर दिया था। यादव वंश में हाहाकर मचने के बाद जब कृष्ण ने दाहिने हाथ में महज चार अंगुलियों के सहारे धनुष बाण चलाते हुए एकलव्य को देखा तो उन्हें इस दृश्य पर विश्वास ही नहीं हुआ।

     

    वीरगति को प्राप्त हुआ एकलव्य

    एकलव्य अकेले ही सैकड़ों यादव वंशी योद्धाओं को रोकने में सक्षम था। इसी युद्ध में एकलव्य, कृष्ण के हाथों वीरगति को प्राप्त हुआ था। उसका पुत्र केतुमान भीम के हाथ से मारा गया था।

     

    कृष्ण का अर्जुन प्रेम

    जब युद्ध के बाद सभी पांडव अपनी वीरता का बखान कर रहे थे तब कृष्ण ने अपने अर्जुन प्रेम की बात कबूली थी।

     

    कृष्ण का कथन

    कृष्ण ने अर्जुन से स्पष्ट कहा था कि “तुम्हारे प्रेम में मैंने क्या-क्या नहीं किया है। तुम संसार के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर कहलाओ इसके लिए मैंने द्रोणाचार्य का वध करवाया, महापराक्रमी कर्ण को कमजोर किया और न चाहते हुए भी तुम्हारी जानकारी के बिना भील पुत्र एकलव्य को भी वीरगति दी ताकि तुम्हारे रास्ते में कोई बाधा ना आए”।

     

    Source: https://hindi.speakingtree.in/allslides/why-krishna-killed-eklavya/269833

    Images: artofliving-org

    Kinooze-com

    onlinetemple.com

  • सलमान के जन्मदिन पर विशेष: सलमान की 10 फिल्मे जो डिब्बाबंद हो गयीं

    सलमान के जन्मदिन पर विशेष: सलमान की 10 फिल्मे जो डिब्बाबंद हो गयीं

    कौन नहीं जानता सलमान खान को. बॉलीवुड का यह भाई का 27 दिसम्बर 2017 को 52 वर्ष का हो गया. आज फिल्मे सलमान के नाम से चलती हैं. बड़े बड़े डायरेक्टर सलमान के दरवाजे पर अपनी फिल्मो में लेने के लिए खड़े हैं लेकिन सलमान को जो अच्छी लगे वो वही फिल्म करते हैं.

    सलमान की नयी फिल्म “टाइगर जिन्दा है” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुए है। लेकिन, क्या आप यकीन करेंगे कि सलमान की कुछ ऐसी भी फ़िल्में रही हैं जो कभी सिनेमा हॉल तक पहुंची ही नहीं। यानी रिलीज़ ही नहीं हो पायी। आइये जानते हैं उनकी कुछ ऐसी ही फ़िल्मों के बारे में।

    1. ‘ऐ मेरे दोस्त’

    सलमान ख़ान अपने भाई अरबाज़ ख़ान के साथ पहली बार 1998 में आई फ़िल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में दिखे थे। लेकिन, इन दोनों भाइयों की जोड़ी इस फ़िल्म से पहले ‘ऐ मेरे दोस्त’ नाम की एक फ़िल्म में आने वाली थी। फ़िल्म में सलमान-अरबाज़ के अलावा करिश्मा कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे। इस फ़िल्म के एक गाने की भी रिकार्डिंग हो गयी थी। इससे पहले की काम आगे बढ़ता एक हादसे में दिव्या भारती की मौत हो गयी। फ़िल्म का काम वहीं रुक गया। बहरहाल, ‘ऐ मेरे दोस्त’ के लिए जिस गाने की रिकार्डिंग हुई थी वो सलमान की फ़िल्म ‘मंझधार’ का हिस्सा बनी।

    1. ‘’बुलंद’

    सलमान ख़ान की एक और फ़िल्म जो डिब्बा बंद हो गयी उसका नाम है- ‘बुलंद’। इस फ़िल्म में सलमान के साथ सोमी अली लीड रोल निभा रही थीं। उस दौर में सलमान-सोमी अली के अफ़ेयर के ख़ूब चर्चे हुआ करते थे। निर्माता उनके बीच के रिलेशनशिप से जुड़ी ख़बरों को भुनाना चाहते थे। लेकिन, कहते हैं किसी अज्ञात कारणों से इस फ़िल्म का काम रोक दिया गया। यह फ़िल्म आधी से ज्यादा शूट कर ली गयी थी। फ़िल्म में काफी पैसा भी लगाया जा चुका था। लेकिन, अंततः फ़िल्म नहीं पूरी हो पायी।

    1. ‘राम’

    सलमान के छोटे भाई सोहेल ख़ान ने सलमान ख़ान के साथ एक डायरेक्टर के रूप में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हेल्लो ब्रदर’ जैसी कामयाब फ़िल्में दी हैं। लेकिन, कम लोग ही जानते हैं कि सोहेल अपने भाई सलमान ख़ान के साथ एक और फ़िल्म करने वाले थे- ‘राम’। इस फ़िल्म के लिए अनिल कपूर और पूजा भट्ट को भी साइन कर लिया गया था। कुछ क्रिएटिव कारणों से पहले तो इस फ़िल्म को टाला गया। लेकिन, बाद में इस फ़िल्म को बनाने का आईडिया ही ड्राप करना पड़ा! जबकि फ़िल्म का काम शुरू हो चुका था।

    1. ‘चोरी मेरा नाम’

    ‘चोरी मेरा नाम’ इस अजीबोगरीब नाम से भी सलमान की एक फ़िल्म बन रही थी। जिसमें सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, काजोल जैसे बड़े नाम थे। यह फ़िल्म भी किसी कारण से नहीं बन पायी। फ़िल्म के लिए सलमान और सुनील शेट्टी के बीच फ़िल्माया गया एक स्टंट सीन बाद में एक कोल्ड ड्रिंक कम्पनी के विज्ञापन का हिस्सा बन गया।

    1. ‘दस’

    सलमान ख़ान और संजय दत्त की फ़िल्म ‘दस’ भी सलमान के करियर की एक ऐसी फ़िल्म है जो कभी बन नहीं पायी। इस फ़िल्म का एक गीत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों..’ आप सबने ज़रूर सुना होगा। डायरेक्टर मुकुल एस आनंद की अचानक हुई निधन से यह फ़िल्म पूरी नहीं हो सकी। हालांकि, फ़िल्म का म्युज़िक एल्बम 1999 में रिलीज़ किया गया था।

    1. ‘राजू, राजा, राम’

    डेविड धवन ने सलमान ख़ान के साथ जुड़वा जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दी है। जबकि डेविड के फेवरेट एक्टर रहे हैं गोविंदा। डेविड धवन गोविंदा, सलमान और जैकी श्रॉफ के साथ ‘राजू, राजा, राम’ बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। लेकिन, इस हैवी स्टारकास्ट के साथ उस समय उन्हें इस फ़िल्म के लिए कोई फायनेंसर ही नहीं मिला और डेविड को अपनी प्लानिंग रोक देनी पड़ी। इसके बाद ही उन्होंने सलमान के साथ ‘जुड़वा’ बनायी।

    1. ‘आंख मिचोली’

    ‘जुड़वा’ में सलमान का डबल रोल था और यह फ़िल्म खूब चली थी। जुड़वा की कामयाबी के बाद अनीज बज़्मी सलमान के साथ ‘आंख मिचोली’ बनाना चाहते थे। लेकिन, सलमान उनदिनों काफी व्यस्त थे और जुड़वा के बाद वो दुबारा फिलहाल डबल रोल करने के मूड में नहीं थे। इसलिए इस फ़िल्म की प्लानिंग भी धरी ही रह गयी। बाद में, अनीज बज़्मी ने सलमान के साथ ‘नो इंट्री’ (2005) फ़िल्म बनायी।

    1. ‘जलवा’

    डायरेक्टर केतन धवन ने फ़िल्म जलवा के लिए सलमान ख़ान के अलावा संजय दत्त और अरमान कोहली को साइन कर लिया था। इससे पहले की वो इस फ़िल्म को आगे बढ़ाते और वो थोड़े कंफ्यूज हो गए। उन्होंने इस फ़िल्म का आईडिया ड्राप कर दिया और इस फ़िल्म को छोड़ नए स्टारकास्ट के साथ एक फ़ैमिली फ़िल्म बनाने में जुट गए। गौरतलब है कि डेविड धवन ने सलमान के साथ ‘ये है जलवा’ नाम से साल 2002 में एक फ़िल्म बनायी। जिसमें, अमीषा पटेल, ऋषि कपूर, अनुपम खेर आदि एक्टर्स थे।

    1. ‘सागर से गहरा प्यार’

    रवीना टंडन के साथ सलमान की एक फ़िल्म ‘सागर से गहरा प्यार’ भी कभी पाईपलाइन में थी। लेकिन, इस फ़िल्म की सिर्फ घोषणा ही हो सकी, कभी बन नहीं पायी।

    1. ‘हैंडसम’

    ‘सागर से गहरा प्यार’ की तरह ही सलमान की एक और फ़िल्म ‘हैंडसम’ भी एनाउंसमेंट के बाद डिब्बाबंद हो गयी। इस फ़िल्म में सलमान के साथ संगीता बिजलानी और नगमा को लिया गया था।

    हाल के दिनों की बात करें तो अनीज बज्मी ‘नो इंट्री’ का सिक्वल ‘नो इंट्री में इंट्री’ बनाना चाहते थे। लेकिन, किन्हीं कारणों से उनकी यह योजना नाकामयाब रही। साल 2005 आते-आते सलमान का स्टारडम आसमान तक पहुंच चुका था और उसके बाद ऐसी किसी फ़िल्म की योजना बनी ही नहीं जो किसी वजह से अधूरी रह गयी हो। ज़ाहिर है सलमान ने समय के साथ यह सीख लिया है कि अब कैसी फ़िल्में करनी हैं और किन लोगों को हां बोलना है!

     

    Article Source: https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-khan-happy-birthday-special-about-his-ten-films-that-never-released-but-tiger-zinda-hai-17264291.html

    Image Credits: indiatvnews.com

    Indianexpress.com

    http://www.bollywoodlife.com/

    Amarujala.com

    klimg.com

  • देखिये कीट – पतंगों की अजब-गजब दुनिया, प्रकृति आपको कैसे मूर्ख बनाती है?

    देखिये कीट – पतंगों की अजब-गजब दुनिया, प्रकृति आपको कैसे मूर्ख बनाती है?

    इस बार हम लाये हैं आपको मूर्ख बनाने वाले जीव जंतु. इन जीव जंतुओं को देखकर आप खुद अचंभित हो जाएंगे की ये किस प्रकार आपको उल्लू बनाने की ताकत रखते हैं.

    दरअसल ये सिर्फ आपको ही उल्लू नहीं बनाते बल्कि ये अपने दुश्मनों को भी उल्लू बनाते है जिससे ये उनसे अपनी जान बचा सकने में कामयाब हो जाते हैं.

    आइये देखते हैं ये लिस्ट:

    क्या ये गुबरैला/भृंग/मोगरी/Beetle/Ladybug है?

    Insects’ Wonderful World

    न न न , ये एक मकड़ी (Spider) है.

    और ये तो जरूर ही एक मकड़ी (Spider) है?

    Insects’ Wonderful World

    अरे भाई इसकी शक्ल पर मत जाओ, ये एक पतंगा (Moth) है.

    अच्छा ये तो बिलकुल ही उल्लू (Owl) लगता है?

    Insects’ Wonderful World

    आप एक बार फिर धोखा खा गए, ये भी एक पतंगा (Moth) है.

    ये जरूर ही किसी चिड़िया की बीट (Poop) है?

    Insects’ Wonderful World

    हे हे! है न आँखों का धोखा, ये एक मकड़ी (Spider) है.

    एक बार फिर किसी पक्षी की बीट (Poop)?

    Insects’ Wonderful World

    न जी, ये तो एक पतंगा (Moth) है.

    ये तो जरूर ही एक बर्र (Wasp) है?

    Insects’ Wonderful World

    ये है एक बद्धहस्त कीट (Mantis). ये कीट देखने में हर समय प्रार्थना करता हुआ लगता है इसलिए इसे बद्धहस्त कीट कहते हैं.

    ये देखने में तो भंवरा (Wasp) लगता है?

    Insects’ Wonderful World

    बिलकुल नहीं, ये एक पतंगा (Moth) है.

    तो फिर ये जरूर ही भंवरा (Bumblebee) है?

    Insects’ Wonderful World

    आँखों का धोखा, ये एक मक्खी (Fly) है.

    ओह! कितना सुन्दर फूल (Flower).

    Insects’ Wonderful World

    एक बार फिर से नजर मार लो इस फूल पर.

    Insects’ Wonderful World

    फिर से एक बार ये बद्धहस्त कीट (Mantis) है.

    हे भगवान्! सांप (Snake)?

    Insects’ Wonderful World

    खा गए न धोखा, ये एक इल्ली (Caterpillar) है.

    ये है एक पौधा (Plant)?

    Insects’ Wonderful World

    नहीं जी, ये तो एक मकड़ी (Spider) है.

    ये जरूर किसी पेड़ के कटे फटे पत्ते (Leaf/Leaves) हैं.

    Insects’ Wonderful World

    अरे भाई, ये बद्धहस्त कीट (Mantis) आपको ही नहीं बल्कि दुश्मनों को भी मूर्ख बनाने में पूर्णतयः कामयाब है. पत्तों के बीच में इसे पहचानना असंभव सा है.

    सूखे पत्ते (Leaf)?

    Insects’ Wonderful World

    बिलकुल नहीं, ये तो एक तितली (Butterfly) है.

    सड़ी हुई लकड़ी लग रही है ये तो..

    Insects’ Wonderful World

    अरे भाई, बद्धहस्त कीट (Mantis) को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है.

    ये तो देखने में चींटी (Ant) लग रही है.

    Insects’ Wonderful World

    ये भी आपकी आँखों का धोखा है, दरअसल यह एक टिड्डा (Katydid) है.

    जरा दुबारा इस टिड्डे को देख लो, कहीं पहचानने में भूल न हो जाए.

    Insects’ Wonderful World

    अब पहले ही बता दूँ, ये एक मकड़ी (Spider) है.

    Insects’ Wonderful World

    ये भी एक मकड़ी (Spider) है.

    Insects’ Wonderful World

    बद्धहस्त कीट (Mantis) तो कमाल है.

    Insects’ Wonderful World

    मकड़ी (Spider)?

    Insects’ Wonderful World

    ये तो सुन्दर से पंखों (Wings) के साथ एक मक्खी (Fly) है.

    आया न मजा, जीव जंतुओं की इस विचित्र दुनिया के बारे में अपने सभी साथियों को बताएं और सोशल मीडिया पर शेयर करें.

    Image and Post Source: http://danglingmouse.com/dangling/nature-fools-us/

  • स्वतंत्र भारत में लोकतांत्रिक मूल्य, सरकार और कॉर्पोरेट का मीडिया पर प्रभाव और आम जनता

    स्वतंत्र भारत में लोकतांत्रिक मूल्य, सरकार और कॉर्पोरेट का मीडिया पर प्रभाव और आम जनता

    क्या मीडिया/पत्रकारिता पर राजनीति या कॉर्पोरेट का कंट्रोल जायज है?

    ध्यान रहे, मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है.

    इससे पहले की इस प्रश्न पर विचार किया जाए की किसी लोकतान्त्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका क्या है, यह स्पष्ट करना अत्यंत आवश्यक है की लोकतंत्र का तात्पर्य क्या है. लोकतंत्र से अभिप्राय उस शासन व्यवस्था से है जो जनता के द्वारा, जनता के लिए बनाई गयी हो और जिसके शासक भी जनप्रतिनिधि ही हों.सुनने में तो यह परिभाषा अत्यंत ही सुन्दर लगती है.

    लोकतंत्र” दुनिया में मनुष्य के द्वारा बनाया गया सबसे खूबसूरत और हसीन शब्द है.

    विडम्बना यह है की लोकतंत्र के शाब्दिक अर्थ को तो हम जानते हैं लेकिन व्यावहारिक तौर पर उसका विकास हम नहीं कर पाए हैं. किसी भी लोकतान्त्रिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए विश्वसनीय सूचना माध्यम की आवश्यकता होती है. इसी सूचना माध्यम से सरकार की नीतियों, विभिन्न योजनाओं से अवगत हुआ जा सकता है. ऐसे में मीडिया ही वह सूचना माध्यम है जिससे विश्वसनीय सूचनाएं पायी जा सकती हैं. यह सच है की किसी भी अखबार या मीडिया हाउस को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है लेकिन केवल धन कमाने के लिए अखबार या मीडिया हाउस चलाना ठीक नहीं. नवउदारवादी शक्तियों ने सबसे पहले अपने शिकंजे में इन्हीं मीडिया घरानों को लिया क्यूंकि  मीडिया की दखल घर- घर में है और अपना तंत्र फैलाने के लिए मीडिया से ज्यादा और विश्वसनीय माध्यम और क्या हो सकता है. यही वजह है की लगभग हर बड़े कारपोरेट के पास एक खबरिया चैनल है जिन्होंने देश के शीर्षस्थ पत्रकारों को मोटी तनख्वाह देकर खरीद लिया है और इन पत्रकारों की की यह मजबूरी है की अपने मालिकों का यशोगान करें. मीडिया आज अंधविश्वास का पोषक बन गया है. कहाँ तो पत्रकारिता का उत्तरदायित्व समाज में अलख जगाना हुआ करता था, ज्ञान का दीपक जलाना हुआ करता था लेकिन आज हालत यह है की ये समाचार चॅनेल एवं अखबार अंधविश्वासों को फैला रहे हैं.

    जिस प्रकार स्टिंग ऑपरेशन चलाकर भ्रष्ट अधिकारियों को मीडिया ने बेनकाब किया है वह भी तारीफ के काबिल है. सांप्रदायिक दंगों के दौरान मीडिया द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी किया जा रहा है लेकिन होना यह भी चाहिए की सांप्रदायिक विचार फैलाने वाले चेहरों को भी बेनकाब किया जाए.

    मीडिया को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पूरी तरह दोषी नहीं ठहराया जा सकता. अगर देश की गरीबी और भुखमरी की ओर मीडिया की नजर नहीं जाती तो इसका दोषी दर्शक वर्ग भी है जो इसे देखना पसंद नहीं करता. मीडिया ने अगर ‘जो दिखता है, वही बिकता है‘ या ‘ जो बिकता है, वही दिखता है‘ को अपना मूलमंत्र बनाया है तो कहीं न कहीं इसमें देखने वालों की रूचि भी शामिल है. अंततः यह नहीं भूलना चाहिए की लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाकर रखने की जिम्मेदारी केवल मीडिया की ही नहीं बल्कि उस समाज की भी है जो उस देश का नागरिक है.

    साभार: विनय कुमार पटेल

  • ये 100 वेबसाइट हैं बड़े काम की, लिस्ट – 1

    ये 100 वेबसाइट हैं बड़े काम की, लिस्ट – 1

    इंटरनेट पर लाखों – करोड़ों वेबसाइट मौजूद हैं. हर वेबसाइट का कुछ न कुछ मकसद है. आपको भी जब कुछ ढूंढना होता है तो आप गूगल करते हैं. लेकिन हम आपके लिए लाये हैं कुछ बेहतरीन वेबसाइट जो आपके काफी काम की हो सकती हैं.

    1 – http://1000lifehacks.com/ – बहुत ही काम की चीजें.
    2 – http://alertful.com/ – जरूरी इवेंट्स के लिए ईमेल रिमाइंडर सेट करें.
    3 – http://allrecipes.com/ – खाने के शौकीनों के लिए, जरूर देखें.
    4 – http://coralcdn.org/ – अगर कोई वेबसाइट ज्यादा ट्रैफिक की वजह से डाउन है तो उसे इस वेबसाइट की मदद से खोल सकते हैं.
    5 – http://ctrlq.org/rss/ – आरएसएस फीड का सर्च इंजन.
    6 – http://ctrlq.org/screenshots/ – मोबाइल और डेस्कटॉप पर वेब पेज का स्क्रीनशॉट लेने के लिए.
    7 – http://cupofstory.com/ – फनी, इंट्रेस्टिंग न्यूज़, सेलिब्रिटी और मीडिया के बारे में जानने के लिए पढ़ें.
    8 – http://downforeveryoneorjustme.com/ – आपकी वेबसाइट ऑफलाइन या डाउन तो नहीं है, पता लगाएं.
    9 – http://e.ggtimer.com/ – ऑनलाइन टाइमर.
    10 – http://en.akinator.com/ – इंटरनेट का जिन्न, किसी भी सेलिब्रिटी के बारे में जाने, चाहे वो असली हो या फिर फ़िल्मी चरित्र.
    11 – http://everytimezone.com/ – दुनिया भर के टाइम जोन की जानकारी प्राप्त करें.
    12 – https://www.exploreouting.com/ – भारत के पर्यटन और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी.
    13 – http://feelgoodwardrobe.com/ – अबकी बार कपडे खरीदने पहले यह वेबसाइट जरूर देखें.
    14 – http://foodgawker.com – खाना – खजाना, हर तरह के खाने की फोटो और रेसिपी उपलब्ध है.
    15 – http://gabrielecirulli.github.io/2048/ – कंप्यूटर गेम.
    16 – http://ge.tt/ – फटाफट किसी को भी फाइल भेजें. यहां पर फाइल को डाउनलोड करने से पहले फाइल का प्रीव्यू भी देख सकते हैं.
    17 – http://hereistoday.com/ – हम क्या हैं, जाने समय के साथ.
    18 – http://hippopaint.fidsah.org/ – कलरिंग बुक.
    19 – http://hubworks.com/ – बिजनेस और एम्प्लॉयी मैनेज करने के बहुत सारे टूल उपलब्ध हैं.
    20 – http://imgur.com/ – पब्लिक फोटो वेबसाइट, अपना समय बरबाद करने के लिए यहां जाएँ.
    21 – http://imo.im/ – स्काइप, फेसबुक और गूगल के अपने कॉन्टैक्ट्स से एक ही प्लेटफॉर्म पर चैट करें.
    22 – http://joshworth.com/dev/pixelspace/pixelspace_solarsystem.html – अपने सौर मंडल और ब्रह्माण्ड की थोड़ी सी जानकारी.
    23 – http://kleki.com/ – तरह – तरह के ब्रश से पेंटिंग या स्केच बनाएं.
    24 – http://lang-8.com/ – कोई भाषा सीख रहे हैं तो इस वेबसाइट पर लिखें, आपकी गलतियां उस भाषा के जानकार द्वारा ठीक की जाएंगी.
    25 – http://lifestylepace.com/ – फैशन, मेकअप और ब्यूटी टिप्स
    26 – http://lmgtfy.com/ – कई सारे सर्च इंजन से एक ही ब्राउज़र में सर्च करें.
    27 – http://lovelycharts.com/ – फ्लोचार्ट, नेटवर्क डायग्राम, साइटमैप बनाने के लिए.
    28 – http://mailvu.com/ – अपने वेबकैम से किसी को भी वीडियो ईमेल भेजें.
    29 – http://marker.to/ – वेब पेज के जरूरी भाग को हाइलाइट करें और शेयर करें.
    30 – http://mixlr.com/ – लाइव ऑडियो इंटरनेट पर ब्रॉडकास्ट करें.
    31 – http://newsmap.jp/ – दुनियाभर के जरूरी समाचार एक वेबसाइट पर प्राप्त करें.
    32 – http://notes.io/ – अपने ब्राउज़र में टेक्स्ट नोट लिखें और किसी को भी शेयर करें.
    33 – http://onetinyhand.com/ – फोटोशॉप का कमाल.
    34 – http://regex.info/ – आपके फोटोग्राफ की छिपी जानकारी प्राप्त करें.
    35 – http://scr.im/ – स्पैम की चिंता किये बगैर अपना ईमेल ऑनलाइन शेयर करें.
    36 – http://showyou.com/c/popular – इंटरनेट पर उपलब्ध बेहतरीन वीडियो.
    37 – http://talltweets.com/ – 140 अक्षरों से ज्यादा लम्बे ट्वीट करें.
    38 – http://typewith.me/ – एक ही डॉक्यूमेंट पर कई लोग काम कर सकते हैं.
    39 – http://weavesilk.com/ – वाह, ऐसी वेबसाइट आपने नहीं देखी होगी. अनोखी तरह की डिज़ाइन तैयार करें और सेव करें.
    40 – http://whichdateworks.com/ – किसी इवेंट या प्रोग्राम को प्लान कर रहे हैं तो ऐसा समय या तारीख जान सकते हैं जो सबके लिए उचित हो.
    41 – http://world.time.com/timelapse/ – गूगल मैप से समय के साथ परिवर्तन देखें. नए शहरों का विस्तार, जंगलों का कटना, ग्लेशियर का पिघलना आदि.
    42 – http://www.bestofyoutube.com/ – यूट्यूब के लेटेस्ट ट्रेंडिंग वीडियो.
    43 – http://www.bing.com/images/discover?FORM=ILPMFT – मोबाइल के लिए किसी भी साइज का वॉलपेपर सर्च करें.
    44 – http://www.boxoh.com/ – किसी भी शिपमेंट का लाइव स्टेटस गूगल मैप पर देखें.
    45 – http://www.differencebetween.net/ – किसी भी तरह की दो चीज़ों के बारे में अंतर जाने.
    46 – http://www.dontclick.it/ – माउस से क्लिक की क्या जरूरत है.
    47 – http://www.ebizarre.com/ – सैकड़ों अनोखे तथ्य जानें.
    48 – http://www.fallingfalling.com/ – ये क्या हो रहा है?
    49 – http://www.findtheinvisiblecow.com/ – मजेदार गेम, आवाज से छुपी गाय का पता लगाएं.
    50 – http://www.internetlivestats.com/ – इंटरनेट पर क्या हो रहा है, जानकारी प्राप्त करें.
    51 – http://www.investopedia.com/ – अपना पैसा कहाँ लगाएं, इन्वेस्टमेंट की जानकारी के लिए ये वेबसाइट देखें.
    52 – http://www.kongregate.com/ – फ्री गेम उपलब्ध हैं.
    53 – http://www.lettersofnote.com/ – पुराने लेटर, पोस्टकार्ड,टेलीग्राम आदि का बहुत बढ़िया संग्रह.
    54 – http://www.magiceye.com/ – फोटो देखने का नजरिया बदल देगी यह वेबसाइट.
    55 – http://www.midomi.com/ – जब आपको किसी गाने का नाम पता करना हो तो इस वेबसाइट पर जाएँ.
    56 – http://www.myfonts.com/WhatTheFont/ – किसी भी फोटो/इमेज पर लिखे टेक्स्ट का फॉन्ट पता लगाएं.
    57 – http://www.omegle.com/ – अजनबियों के साथ चैट करें.
    58 – http://www.playalterego.com/alterego – आप क्या बनना चाहते हैं.
    59 – http://www.polishmywriting.com/ – किसी भी लेख में स्पेलिंग या ग्रामर की गलती चेक करें.
    60 – http://www.printwhatyoulike.com/ – वेब पेज को सीधे ही प्रिंट करें.
    61 – http://www.qlock.com/ – गूगल मैप में किसी भी जगह का टाइम देखें.
    62 – http://www.sporcle.com/ – यहां पर हजारों क्विज उपलब्ध हैं. अपना ज्ञान बढ़ाएं.
    63 – http://www.ted.com/talks – बड़े काम के बिज़नेस, लीडरशिप और मोटिवेशनल वीडियो.
    64 – http://www.theuselessweb.com/ – बेकार की वेबसाइट देखें.
    65 – http://www.whizzpast.com/ – इतिहास के सुनहरे पन्ने.
    66 – http://www.wolframalpha.com/ – विज्ञान हो या गणित, बिना सर्च के सीधे उत्तर प्राप्त करें.
    67 – http://www.wonder-tonic.com/geocitiesizer/index.php – किसी भी वेबसाइट को 1990 के वर्जन में देखें.
    68 – http://www.wordle.net/ – टैग क्लाउड से किसी भी लम्बे आर्टिकल का सारांश (summary ) लिखें.
    69 – http://yupthatexists.com/ – हाँ ये चीजे भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं.
    70 – http://zoom.it/ – अच्छे रेजोल्युशन की इमेज.
    71 – https://bubbl.us/ – ब्राउज़र में कोई भी आइडिआ या माइंड-मैप बनाएं.
    72 – https://builtwith.com/ – किसी भी वेबसाइट की टेक्नोलॉजी के बारे में जाने.
    73 – https://chandoo.org/ – माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में एक्सपर्ट बने.
    74 – https://color.adobe.com/create/color-wheel/ – किसी भी फोटोग्राफ से कलर एक्सट्रेक्ट करें और कलर की जानकारी प्राप्त करें.
    75 – https://ctrlq.org/ – ऑनलाइन फाइल्स को सीधे ड्रॉपबॉक्स या गूगल ड्राइव में सेव करें.
    76 – https://dictation.io/ – ब्राउज़र में ऑनलाइन बोलकर टाइप करने के लिए.
    77 – https://faxzero.com/ – फ्री में ऑनलाइन फैक्स भेजें.
    78 – https://fonts.google.com/ – तरह-तरह के कहीं भी उपयोग करने लायक ओपन सोर्स फॉन्ट.
    79 – https://geoguessr.com/ – गूगल Streeview फोटो से पता लगाएं, फोटो किस जगह का है.
    80 – https://goo.gl/ – लम्बे यूआरएल को छोटा करने के लिए. अगर हिस्ट्री सेव करनी है तो गूगल में लॉगिन करने के बाद यूआरएल छोटे करे. यह गूगल का प्रोडक्ट है.
    81 – https://gtmetrix.com/ – अपनी वेबसाइट की परफॉर्मेंस की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें.
    82 – https://habitica.com/static/home – अपनी आदतें सुधारे इन गेम्स के साथ.
    83 – https://htmlmail.pro/ – HTML डिजाइन करें अपने ईमेल को.
    84 – https://ifttt.com/ – अपने सारे ऑनलाइन एकाउंट्स को कनेक्ट करें.
    85 – https://iwantmyname.com/ – कोई भी डोमेन नाम सभी तरह के TLDs के लिए सर्च करें और उनकी कीमत पता लगाएं.
    86 – https://livestream.com/ – इंटरनेट पर किसी भी इवेंट को ब्रॉडकास्ट करें.
    87 – https://minutes.io/welcome – किसी मीटिंग के दौरान नोट्स कैप्चर करें.
    88 – https://mondrian.io/ – वेब ब्राउज़र में वेक्टर ड्राइंग बनाएं.
    89 – https://myactivity.google.com/ – आपने गूगल पर क्या क्या सर्च किया, पूरा इतिहास पता लगाएं.
    90 – https://privnote.com/ – पढ़ने के बाद खुद ही डिलीट होने वाले टेक्स्ट नोट बनाएं.
    91 – https://safeweb.norton.com/ – किसी भी वेबसाइट की विश्वसनीयता चेक करें.
    92 – https://socratic.org/ – भौतिकी और रसायन का घ्यान प्राप्त करें.
    93 – https://teuxdeux.com/ – अपनी To-Do लिस्ट तैयार करें, वेब या मोबाइल एप्प पर.
    94 – https://theosophytrust.org/ जीवन-दर्शन, ब्रह्म-विद्या, दिव्य-ज्ञान और परमात्मा के विषय में विश्व के महान लेखकों के विचार.
    95 – https://tinychat.com/#category=all – प्राइवेट चैटरूम सेट करें वो भी बहुत काम समय में.
    96 – https://translate.google.com/ – वेब पेज, PDF या ऑफिस डॉक्यूमेंट को किसी भी भाषा में ट्रांसलेट करें.
    97 – https://unfurlr.com/ – शार्ट यूआरएल का ओरिजिनल यूआरएल देखने के लिए.
    98 – https://unsplash.com/ – फ्री इमेज डाउनलोड.
    99 – https://virusscan.jotti.org/ – किसी भी ईमेल अटैचमेंट और फाइल को वायरस चेक करने के लिए स्कैन करें.
    100 – https://wetransfer.com/ – ऑनलाइन बड़ी फाइल शेयर करें.

    आशा है, वेबसाइट की यह लिस्ट आपको पसंद आई होगी. इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें.

  • Catch – 22, एक असंभव लेकिन मजाकिया परिस्थिति

    Catch – 22, एक असंभव लेकिन मजाकिया परिस्थिति

    क्या आपने Catch 22 नियम के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आइये जानते हैं Catch 22 नियम के बारे में.

    एक ऐसी परिस्थिति जिसका कोई हल नहीं निकलता. इसके नियम इस तरह विरोधाभाषी होते हैं की उनका हल असंभव होता है.

    इसे एक उदहारण से समझते हैं:

    एक लड़के को ट्रैफिक पुलिस वाले ने पकड़ लिया और उससे उसका ड्राइविंग लाइसेंस दिखने को कहा.

    लड़के ने कहा: नहीं है.

    पुलिस: लइसेंस है नहीं या बनवाया ही नहीं?

    लड़का: बनवाया ही नहीं.

    पुलिस: क्यों?

    लड़का: लइसेंस बनवाने तो गया था लेकिन वो वोटर आईडी मांग रहे थे जोकि मेरे पास नहीं थी.

    पुलिस: तो वोटर आईडी बनवा लेनी चाहिए.

    लड़का: वोटर आईडी बनवाने गया था, लेकिन वो राशन कार्ड मांग रहे थे, वो मेरे पास नहीं है.

    पुलिस: तो राशन कार्ड बनवा लो.

    लड़का: राशन कार्ड बनवाने गया था, वो बैंक की पासबुक मांग रहे थे, लेकिन वो भी मेरे पास नहीं है.

    पुलिस: तो इसमें क्या समस्या है, बैंक में अकाउंट खुलवा लो.

    लड़का: बैंक में गया था लेकिन वो ड्राइविंग लइसेंस मांग रहे थे.

    इस उदहारण में कुछ भी गलत नहीं है और इसका कोई भी हल भी नहीं है और यही परिस्थिति Catch – 22 कहलाती है.

    दरअसल Catch – 22 एक उपन्यास है जिसे एक अमेरिकी लेखक जोसफ हेलर ने लिखा था. उन्होंने यह उपन्यास 1953 में लिखना शुरू किया था और 1961 में यह पब्लिश हुआ था. यह उपन्यास बीसवीं सदी के अच्छे उपन्यासों में शामिल है.

    आइये Catch – 22 के कुछ और उदाहरण देखें, ये वास्तविक भी हैं और इन उदाहरणों को पढ़कर आपको हंसी भी आएगी, लेकिन ये गंभीर भी हैं.

    Funny Rule - Catch 22

    1. नौकरी के लिए अनुभव चाहिए

    और

    अनुभव के लिए नौकरी चाहिए.

    है न अद्भुत. अब आप ही बताइये इस परिस्थिति का क्या हल है?

    इस नियम का यही नियम है की अगर नियम मानते हो तो कोई हल नहीं है, और अगर हल निकालने की कोशिश करते हो तो नियम टूट जाता है.

    1. बैंक उसको कभी लोन नहीं देती जिसे इसकी जरूरत है.

    यह एक सजीव उदाहरण है, जब तक आपके पास पैसा है तब तक बैंक वाले लोन और क्रेडिट कार्ड लिए आपके पीछे घूमेंगे, और अगर आपके पास जॉब नहीं है और पैसे की जरूरत है तो न तो आपका लोन अप्रूव होगा और न ही क्रेडिट कार्ड अप्रूव होगा. और अगर पैसे की कमी से कभी लोन या क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाए तो समझ लीजिये बैंक वाले आपसे लोन वसूलने के लिए पीछे ही पड़ जाएंगे.

    अरे भाई अगर पैसे ही होते तो लोन या बिल सही समय पर नहीं चुका देते.

    Funny Rule - Catch 22

    1. इस तीसरे उदहारण में भी कोई गलती नहीं है.

    स्कूल में टीचर छात्र से:-

    टीचर : होम वर्क क्यों नहीं किया ??

    छात्र : सर बिजली नहीं थी।

    टीचर : तो ममोमबत्ती जला लेते।

    छात्र : सर माचिस नहीं थी।

    टीचर : माचिस क्यों नहीं थी?

    छात्र : पूजा घर में रखी थी।

    टीचर : तो वहां से ले आते।

    छात्र : नहाया हुआ नहीं था।

    टीचर : नहाया  क्यों नहीं था ?

    छात्र : पानी नहीं था।

    टीचर : पानी क्यों नहीं था ?

    छात्र : मोटर नहीं चल रही थी।

    टीचर : तो, मोटर क्यों नहीं चल रही थी ?

    छात्र : सर यही तो पहले बताया था की लाइट नहीं थी।

    अब आपको समझ आ गया होगा की ये सिर्फ जोक ही नहीं हैं बल्कि Catch 22 के नियम हैं जो असंभव कंडीशन को फॉलो करते हैं.

    Read More about Catch 22: https://en.wikipedia.org/wiki/Catch-22_(logic)

    https://en.wikipedia.org/wiki/Catch-22

  • वायरल न्यूज़: खतरनाक कीड़ा जिसे छूते ही मौत हो सकती है

    वायरल न्यूज़: खतरनाक कीड़ा जिसे छूते ही मौत हो सकती है

    आजकल फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर फर्जी न्यूज का जोर पकड़ रहा है. फोटोशॉप का ज़माना है तो लोग अपनी कलाकारी दिखते हुए फोटोशॉप की हुई फोटो को व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर शेयर कर देते हैं. देश की ज्यादातर जनता के हाथ में मोबाइल तो पहले पहुंच गया था लेकिन इंटरनेट चलाना अब सीखा है. लेकिन इंटरनेट के घातक परिणामों से अभी तक अनजान हैं.

    Viral News - New Killer Insect - Fake News

    जैसे एटीएम तो बैंकों ने लोगो को हाथ में पकड़ा दिया. लेकिन फर्जी RBI की एक काल पर ही अपने कार्ड के नंबर से लेकर पासवर्ड, CVV कोड और यहां तक की OTP तक बता देते हैं. और बाद में सर पकड़ कर रोते हैं.

    वैसे ही इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी न्यूज को देखकर सच्चाई भूल कर अपने ही इतिहास को गलत साबित करते फिरते हैं. साथ ही साथ ऐसे मेसेज को इतनी खूबसूरती के साथ लिखा जाता है की आम जनमानस को सहज ही विश्वास हो जाता है. साथ में उस मेसेज को वायरल करने के लिए कई ग्रुप में शेयर करने के लिए भी कहा जाता है.

    आजकल एक कीड़े का मेसेज खूब वायरल हो रहा है. और साथ में दी गयी तस्वीर को देखकर तो लोग उसे बिलकुल ही असली समझ बैठते हैं. तो आइये उस कीड़े और उन फोटो की हकीकत को समझते हैं.

    Viral News - New Killer Insect - Fake News

    इस फोटो में बताया गया है की इस कीड़े को छूने से त्वचा में खतरनाक तरीके का इन्फेक्शन हो जाता है. दूसरी फोटो में उँगलियों में इन्फेक्शन दिखाया गया है.

    लेकिन हकीकत में जिन लोगों ने इस कीड़े को देखा होगा वो इसके बारे में जानते होंगे. और जो इसके बारे में नहीं जानते हैं तो बता दे.

    यह कीड़ा एक Giant Water Bug है जो मनुष्यों के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं है. यह कीड़ा, अमेरिका, अफ्रीका और भारत में पाया जाता है. इसकी लम्बाई लगभग 1.5 इंच से 2 इंच तक होती है.

    Viral News - New Killer Insect - Fake News

    ये सब है फोटोशॉप का कमाल, आपने कमल का फल अगर देखा होगा तो समझ गए होंगे की एक फोटो को कमल के फल के साथ मिक्स किया गया है.

    Viral News - New Killer Insect - Fake News

    दूसरी फोटो में ऐसा लगता है की ऊँगली के पोर सड़ गए हैं और उनमे गड्ढे हो गए हैं, जबकि हकीकत ये है की इस फोटो को भी फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है. दरअसल एक बिना जबड़े की मछली होती है जिसे Lamprey कहते हैं. इसका मुंह बिना जबड़े का होता है और इसके मुंह की फोटो को ऊँगली के पोर के साथ फोटोशॉप की सहायता से मिक्स करके यह नया रूप दिया गया है.

    ऊपर दी फोटो सामान्यतः उन लोगों में डर पैदा करती हैं जिन्हे trypophobia ( छिद्रों का डर) नामक बीमारी होती है.

    आइये अब देखते हैं की ऊपर दिया गया हाथ कैसे बनाया जाता है. फिल्मो में इस तरह के मेकअप आम बात है.

    Article/Image Source: http://www.snopes.com/new-killer-insect/

  • ऐ खुदा, तुझसे नाराज हूँ – हिंदी कविता

    ऐ खुदा, तुझसे नाराज हूँ – हिंदी कविता

    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,
    क्यों?
    शायद मुझे लगता है
    कि
    जिसे जरूरत है
    उसे तूने कुछ दिया नहीं.
    और
    जिसके पास पहले से
    इतना कुछ है
    उसे तू छप्पर फाड़ के
    दिए जा रहा है.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,

    कोई प्यार को तरसे
    किसी को प्यार से
    फुरसत नहीं है.
    किसी के हाथो में
    देकर तूने छीन लिया है.
    और
    किसी कि झोली
    भरे जा रहा है.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,

    जो सच्चा है
    उससे तू छीने जा रहा है
    जो झूठा है
    उसकी झोली
    भरे जा रहा है.
    कानून का जो
    सम्मान करे,
    और
    कानून से जो डरे,
    कानून उसके पीछे पड़े,
    जो कानून को तोड़े,
    और
    अपने हाँथ में
    लेकर खिलवाड़ करे,
    कानून उससे डरे,
    भागता – बचता फिरे.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,

    आँखों में
    सपने दिखाकर
    दिल तोडना
    तेरी फितरत हो गयी है.
    और
    जो दिल तोड़ते हैं
    उनके
    आँखों के सपने
    तू पूरे किये जा रहा है.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,

    साधू संत अब
    माया के पीछे पड़े हैं,
    माया तो छोड़ो,
    चरित्र से भी गिरे हैं.
    और कुछ तो
    अपनी दुकानदारी में लगे हैं.
    आत्मा – परमात्मा
    की बात करने वाले,
    बीसियों पहरेदारों
    से घिरे हैं.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,

    मंदिर – मस्जिद अब
    कहने को तेरा घर हैं,
    वैसे
    ये अब कमाई
    का धंधा बन गये हैं.
    महंत बनने को
    खून किये जा रहे हैं,
    और मस्जिदों से
    हथियारों के जखीरे
    मिल रहे हैं.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,

    और शायद
    इसीलिए
    मैं तुझपर
    विश्वास खोता जा रहा हूँ
    और
    तेरा विश्वास
    मुझ पर से
    उठता जा रहा है.
    इसलिए,
    ऐ खुदा,
    तुझसे नाराज हूँ,
    और
    शायद
    तुझसे
    बहुत नाराज हूँ.

  • दिवाली की शुभकामनाएं और फोटो यहां से फ्री डाऊनलोड करें

    दिवाली की शुभकामनाएं और फोटो यहां से फ्री डाऊनलोड करें

    Diwali Wishes in Hindi

    Download Diwali Images for Facebook and Whatsapp

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

    Diwali Wishes Hindi

     

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

     

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Diwali Images - Free Download Lots of Diwali Greetings and Diwali Photos
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali
    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Photo Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

     

    Free Diwali Images Download

    Free Diwali Images Download

    Free Diwali Images Download

    Happy Diwali

    Save

    Save

  • 10 ग्रह जहां जाने से पहले आपकी रूह काँप जायेगी

    10 ग्रह जहां जाने से पहले आपकी रूह काँप जायेगी

    अनंत अंतरिक्ष की गहराइयों को जानने की उत्सुकता हर किसी की रहती है. इसके रहस्यों की कई कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होंगी. हमारी पृथ्वी से बाहर क्या क्या हो रहा है, जब हमें पता लगता है तो उसे जानने के बारे हमारा मन बेचैन हो उठता है. पृथ्वी के बाहर जीवन है या नहीं, या पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रह तक जाने में कितना समय लगेगा. हमारी पृथ्वी का एक साल दूसरे ग्रह के कितने दिन के बराबर होता है… आदि. जब समाचारों में पढ़ते हैं की अमुक ग्रह पृथ्वी से 10 या 20 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है जहां पानी हो सकता है, तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है की अगर उस ग्रह पर पानी होगा भी तो कितने साल लगेंगे वहाँ तक पहुंचने में.

    अगर हम अपने सौर मंडल (Solar System) की बात करें तो 9 ग्रहों (Planets) के साथ 200 से भी ज्यादा चन्द्रमा और छुद्र ग्रह (Asteroids) हैं. पृथ्वी को छोड़कर अगर किसी और ग्रह की बात करें तो सब पथरीले और खतरनाक ग्रह (Dangerous Planets) हैं जहां पर रहने की बात तो दूर वहाँ जाने के नाम से ही रूह काँप जायेगी.

    चलिए छोड़िये, अंतरिक्ष तो अनंत है, इसके बारे में जितनी बात की जाए वो कम है.

    आइये बात करते हैं 10 ग्रहों के बारे में और वहां के वातावरण के बारे में. सोचिये अगर हम इन ग्रहों पर पहुँच भी जाएँ तो हमारी क्या दशा होगी..

    1. Venus

    dangerous planets

    वीनस को पृथ्वी का जुड़वाँ कहा गया है लेकिन असलियत में यह पृथ्वी जैसा नहीं है. वीनस का वायुमंडल ग्रीनहाऊस गैसों (Greenhouse gas) से भरा है. इन गैसों की वजह से यह ग्रह नरक के सामान है. पृथ्वी का वायुमंडल सूरज की गर्मी को फैलाता है जबकि वीनस में यह बात उलटी हो जाती है. ग्रीनहाऊस गैसों की वजह से यह बहुत ही गर्म हो जाता है. रूस का अंतरिक्ष यान (Satellite) वीनस के वायुमंडल में नहीं झाँक पाया क्यूंकि सूर्य की रौशनी वहां के वायुमंडल में परावर्तित हो जाती है. लेकिन जब वह यान सतह पर पहुंचा तो केवल 127 मिनट तक ही सिग्नल भेज पाया और गर्मी में पिघल गया. एक ख़ास बात और, वीनस का दिन उसके एक साल से भी ज्यादा लम्बा होता है. यह अपनी धुरी पर 243 पृथ्वी के दिन में एक चक्कर लगता है जबकि सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 225 पृथ्वी के दिन लगते हैं.

    यहां पर अगर जीवन की बात करें तो आप यहां की जहरीली हवा में न तो सांस ले पाएंगे और अपने खुद के वजन के दबाव में पीस जाएंगे, फिर भी अगर आप बच गए तो इतने तापमान में आप हवा बन जाएंगे या फिर तेज़ाब की बारिश में घुल जाएंगे. या यूँ कहें की वहाँ पर पिज़्ज़ा बनने में 7 सेकंड लगेंगे लेकिन आप 7 सेकंड तक पिज़्ज़ा खाने लायक नहीं होंगे.

    1. CoRoT-7b

    dangerous planets

    दिन के समय इस ग्रह का तापमान पत्थरों को पिघलकर भाप में बदल देता है.वैज्ञानिकों के अनुसार इस ग्रह पर कोई गैस (भाप, कार्बन डाइऑक्साइड या नाइट्रोजन) नहीं है बल्कि पत्थरों की भाप है. यहां पर बारिश के रूप में पत्थरों की वर्षा होती है जो लावा जैसे गर्म सतह पर गिरती है. अब आप अनुमान लगा सकते हैं की इस ग्रह पर जीवन कैसा होगा.

    1. Pluto

    dangerous planets

    अब प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से निकल दिया गया है. यहां का मौसम ठंडा है का मतलब यह नहीं है की सिर्फ बर्फीला है. यहां के मौसम इतना ठंडा है की सभी गैसें जम कर बर्फ बन गयी हैं और यह मौसम यहां के साल भर (पृथ्वी के 248 साल) रहता है. यहां का खुले हुए आसमान से सिर्फ उतनी ही गर्मी मिलती है जितनी की पृथ्वी पर चन्द्रमा से. यहां के -228 डिग्री से -238 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान में आप तुरंत जम जाएंगे.

    1. Jupiter

    dangerous planets

    जुपिटर ग्रह पर पृथ्वी के आकर से भी बड़े बड़े तूफ़ान आते हैं और 400 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलती हैं, जिसकी वजह से जो बिजली चमकती है वो पृथ्वी पर चमकाने वाली बिजली से 100 गुना ज्यादा ऊर्जायुक्त होती है. यहाँ के महासागर द्रव धातुई हाइड्रोजन से बने हैं जो 25000 मील गहरे हैं. पृथ्वी पर जहाँ हाइड्रोजन गैस रंगहीन और पारदर्शी है वहीँ जुपिटर पर बाहरी वातावरण में तो हाइड्रोजन पृथ्वी की तरह ही है लेकिन जैसे आप नीचे जाते है तो ग्रह के भयंकर दबाव की वजह से हाइड्रोजन द्रव धातु के रूप में परिवर्तित हो जाती है जो बिजली और गर्मी की सुचालक होती है. धातु होने की वजह से यह रौशनी को शीशे की तरह परावर्तित करती है. अगर आप इस ग्रह पर जाते हैं तो आप अपने शरीर के दाब से ही पीस जाएंगे या फिर बिजली गिरने से आप की मौत हो सकती है.

    1. WASP-12b

    dangerous planets

    यह ग्रह अब तक खोजै गया सबसे गर्म ग्रह (Hottest Planets Till Now) है. इसका तापमान लगभग 2200 डिग्री सेल्सियस है और यह ग्रह अपने सूर्य की परिक्रमा सबसे नजदीक से करता है. इस वजह से इसकी सतह का ताप हमारे सूर्य के तापमान से सिर्फ आधा है या लावा के तापमान से दोगुना है. यह अपने सूर्य से सिर्फ 3400000 किलोमीटर दूर है और पृथ्वी के एक दिन में ही पूरी परिक्रमा लगा लेता है. अब यहां जाने की तो सोचना ही मत.

    1. Mars

    dangerous planets

    मार्स (मंगल) ग्रह पर धुल भरे तूफ़ान कभी भी बन सकते हैं और कुछ ही दिनों में पूरे ग्रह को धुल भरी आँधियों से ढक लेते हैं. यहां उठने वाले तूफान हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े और खतरनाक तूफानों में से हैं. यहां उठने वाले तूफान पृथ्वी के माउन्ट एवेरेस्ट जितने ऊंचे और रफ़्तार 300 किमी प्रति घंटे तक होती है. अब आप समझ सकते हैं की यहां पर जीवन कितना कठिन हो सकता है.

    1. COROT exo-3b

    dangerous planets

    अब तक खोजे जाने वाले ग्रहों में इस ग्रह का घनत्व सबसे ज्यादा है, और यह एक दूसरे तारे की परिक्रमा करता है. यह आकार में तो जुपिटर (बृहस्पति) जितना ही बड़ा है लेकिन इसका द्रव्यमान जुपिटर का 20 गुना है. इसका घनत्व पारे के घनत्व का दोगुना है. इसके घनत्व से आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस ग्रह पर घूमना कितना कठिन है क्यूंकि यहाँ पर हमारा वजन पृथ्वी के मुकाबले 50 गुना ज्यादा होगा. मतलब हम अपने शरीर के वजन से दबकर चूर – चूर हो जाएंगे या यु मान लीजिये की आपके सीने पर एक हाथी जितना वजन हो जाएगा.

    1. 51 Pegasi b

    dangerous planets

    इसे बेलेरोफोन नाम से पुकारते हैं. यह गैस का गुब्बारा ज्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम से बना है और आकार में पृथ्वी का 150 गुना है.समस्या यह है की यह अपने तारे के ताप से तप रहा है और इसका तापमान लगभग 1000 डिग्री सेल्सियस है. यह हमारी पृथ्वी के मुकाबले अपने सूरज से 100 गुना ज्यादा नजदीक है. इसके वातावरण के तापमान के अंतर के कारण यहां पर 1000 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलती हैं और इतनी गर्मी की वजह से यहां पानी की भाप भी नहीं है. लेकि यहां बारिश भी होती है वो भी गर्म लोहे की. जैसे पृथ्वी पर पानी भाप बनकर बादल बनाते हैं और बारिश करते हैं वैसे ही यहां पर लोहा भी भाप बनकर बादल बनाते हैं और पिघले लोहे की बारिश करते हैं. अब अगर यहां जाना हो तो एक अच्छा सा छाता लेकर जरूर जाएँ.

    1. Neptune

    dangerous planets

    नेप्चून ग्रह पर हर समय आंधी और तूफ़ान आते रहते हैं. पृत्वी जितने बड़े चक्रवात 1500 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से घूमते हैं. आपको ज्ञात हो की यह स्पीड साउंड बैरियर को तोड़ने की स्पीड से भी दोगुनी है. अब आप इतनी तेज हवाओं में भी खड़े हो सके तो अनोखी बात होगी. और अगर खड़े नहीं रह सके तो इन आँधियों में आप पूरे ग्रह पर भटकते रहेंगे.

    लेकिन आश्चर्य की बात यह है की इतने तेज तूफ़ान और चक्रवात उत्पन्न करने के लिए ऊर्जा कहाँ से आती है. जबकि यह ग्रह सूर्य से बहुत ही अधिक दूरी पर है और आतंरिक गर्मी भी बहुत ही कम है.

    1. Carbon Planet

    dangerous planets

    आपको तो पता ही होगा की अपनी पृथ्वी पर ऑक्सीजन की अधिकता और कार्बन का अनुपात बना हुआ है जो जीवन का जरूरी आधार है. जबकि हमारी आकाशगंगा के केंद्र में कार्बन की बहुतायत है जिससे ग्रह बनने की प्रक्रिया पृथ्वी बनने के अनुरूप नहीं है. इन कार्बन ग्रहों पर सुबह का आकाश एकदम साफ़ और नीला होता है. जबकि धरातल पर कच्चे तेल और तारकोल के समुद्र दिखाई देंगे. जबकि बारिश के रूप में आसमान से पेट्रोल और डीज़ल जैसी बरसात होती है. चलो एक अच्छी बात ये है की कार्बन से बने होने की वजह से यहाँ हीरों की भरमार है. अब अगर तारकोल और पेट्रोल में नहाने की इच्छा हो तो यहां जरूर जाइये.

    नोट: यहां दी गयी इमेज और जानकारी पठनीय बनाने हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण से थोड़ी भिन्न हो सकती है. सटीक जानकारी के लिए आप https://en.wikipedia.org की सहायता ले सकते हैं.

    Img Source: http://listverse.com/2013/05/14/10-terrifying-planets-you-dont-want-to-visit/

    Featured img: http://hdwallpaperfx.com