Author: Surendra Rajput

  • कमला हैरिस में शीर्ष पद में आसीन होने की ‘‘काबिलियत नहीं’’: ट्रंप

    कमला हैरिस में शीर्ष पद में आसीन होने की ‘‘काबिलियत नहीं’’: ट्रंप

    वाशिंगटन,29अगस्त (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि हैरिस में शीर्ष पद पर आसीन होने की ‘‘काबिलियत नहीं’’है।

    ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूहैम्पशायर में रिपब्लिकन पार्टी की प्रचार रैली को संबोधित किया।

    ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में शीर्ष पद पर किसी महिला को देखने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एवं व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप ऐसे पद के लिए उचित उम्मीदवार हो सकती हैं।

    हैरिस पिछले साल तक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहीं थी।

    डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुना है। हैरिस के पिता जमैका से और उनकी मां भारत से थीं।

    ट्रंप ने कहा ,‘‘आप जानते हैं कि मैं भी शीर्ष पद पर एक महिला को देखना चाहता हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता कोई महिला इस पद पर इस तरीके से आए और वह काबिल भी नहीं हैं।’’

    ट्रंप के इतना कहते ही लोग तालियां बजाने लगे और कुछ इवांका ट्रंप का नाम चिल्लाने लगे।

    इस पर राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘वे सब भी कह रहे हैं ‘हम इवांका को चाहते हैं। मैं आप पर तोहमत नहीं लगा रहा।’’

    गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को औपचारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को स्वीकार करने के बाद ट्रंप की यह पहली चुनावी रैली थी।

    ट्रंप ने अपने भाषण में बाइडेन की भी आलोचना की।

    डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

  • रिजर्व बैंक ने 2019-20 में 2,000 के नए नोट नहीं छापे : वार्षिक रिपोर्ट

    रिजर्व बैंक ने 2019-20 में 2,000 के नए नोट नहीं छापे : वार्षिक रिपोर्ट

    भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019-20 में 2,000 रुपये के नए नोटों की छपाई नहीं की। इस दौरान 2,000 के नोटों का प्रसार कम हुआ है। रिजर्व बैंक की 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2018 के अंत तक चलन में मौजूद 2,000 के नोटों की संख्या 33,632 लाख थी, जो मार्च, 2019 के अंत तक घटकर 32,910 लाख पर आ गई। मार्च, 2020 के अंत तक चलन में मौजूद 2,000 के नोटों की संख्या और घटकर 27,398 लाख पर आ गई।

    रिपोर्ट के अनुसार, प्रचलन में कुल मुद्राओं में 2,000 के नोट का हिस्सा मार्च, 2020 के अंत तक घटकर 2.4 प्रतिशत रह गया। यह मार्च, 2019 के अंत तक तीन प्रतिशत तथा मार्च, 2018 के अंत तक 3.3 प्रतिशत था।

    मूल्य के हिसाब से भी 2,000 के नोटों की हिस्सेदारी घटी है। आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2020 तक चलन में मौजूद कुल नोटों के मूल्य में 2,000 के नोट का हिस्सा घटकर 22.6 प्रतिशत रह गया। यह मार्च, 2019 के अंत तक 31.2 प्रतिशत और मार्च, 2018 के अंत तक 37.3 प्रतिशत था।

    रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से तीन साल के दौरान 500 और 200 रुपये के नोटों के प्रसार में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। मूल्य और मात्रा दोनों के हिसाब से 500 और 200 रुपये के नोट का प्रसार बढ़ा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 में 2,000 के करेंसी नोट की छपाई के लिए कोई ऑर्डर नहीं दिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लि. (बीआरबीएनएमपीएल) तथा सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एसपीएमसीआईएल) की ओर 2,000 के नोट की कोई नई आपूर्ति नहीं की गई। 2019-20 में बैंक नोटों के लिए ऑर्डर एक साल पहले की तुलना में 13.1 प्रतिशत कम थे।

    रिपोर्ट कहती है कि 2019-20 में बैंक नोटों की आपूर्ति भी इससे पिछले साल की तुलना में 23.3 प्रतिशत कम रही। इसकी मुख्य वजह कोविड-19 महामारी और उसके चलते लागू लॉकडाउन है।

    रिजर्व बैंक ने कहा कि 2019-20 में 500 के 1,463 करोड़ नोटों की छपाई का ऑर्डर दिया गया। इसमें से 1,200 करोड़ नोटों की आपूर्ति हुई। वहीं 2018-19 में 1,169 करोड़ नोटों की छपाई के ऑर्डर पर 1,147 करोड़ नोटों की आपूर्ति की गई।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 में बीआरबीएनएमपीएल तथा एसपीएमसीआईएल को 100 के 330 करोड़ नोटों की छपाई का ऑर्डर दिया गया। इसी तरह 50 के 240 करोड़ नोटों, 200 के 205 करोड़ नोटों, 10 के 147 करोड़ नोटों और 20 के 125 करोड़ नोटों की छपाई का ऑर्डर दिया गया। इनमें से ज्यादातर की आपूर्ति वित्त वर्ष के दौरान की गई।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019-20 में बैंकिंग क्षेत्र में पकड़े गए जाली नोटों (एफआईसीएन) में से 4.6 प्रतिशत रिजर्व बैंक के स्तर पर पकड़े गए। वहीं 95.4 प्रतिशत जाली नोटों का पता अन्य बैंकों के स्तर पर चला। कुल मिलाकर 2,96,695 जाली नोट पकड़े गए।

    यदि इससे पिछले वित्त वर्ष से तुलना की जाए, तो 10 के जाली नोटों में 144.6 प्रतिशत, 50 के जाली नोटों में 28.7 प्रतिशत, 200 के जाली नोटों में 151.2 प्रतिशत तथा 500 (महात्मा गांधी-नई श्रृंखला) के जाली नोटों में 37.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

    वहीं 20 के जाली नोटो में 37.7 प्रतिशत, 100 के जाली नोटो में 23.7 प्रतिशत तथा 2,000 के जाली नोटों में 22.1 प्रतिशत की कमी आई। बीते वित्त वर्ष में 2,000 के 17,020 जाली नोट पकड़े गए। यह आंकड़ा 2018-19 में 21,847 का रहा था।

    डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

  • चालू वित्त वर्ष में कर्मचारियों के वेतन में हुई मात्र 3.6 प्रतिशत की वृद्धि : सर्वे

    चालू वित्त वर्ष में कर्मचारियों के वेतन में हुई मात्र 3.6 प्रतिशत की वृद्धि : सर्वे

    कोरोना वायरस महामारी के बीच कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अपने कर्मचारियों को औसतन 3.6 प्रतिशत की वेतनवृद्धि दी है। पिछले वित्त वर्ष में कर्मचारियों का वेतन औसतन 8.6 प्रतिशत बढ़ा था।

    प्रमुख परामर्शक कंपनी डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। सर्वे के अनुसार चालू वित्त वर्ष में कर्मचारियों की वेतनवृद्धि में दो चीजों ‘समय’ और कोविड-19 के प्रभाव ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    सोमवार को जारी इस सर्वे में कहा गया है, ‘‘जिन संगठनों ने मार्च, 2020 में लॉकडाउन शुरू होने से पहले वेतनवृद्धि के बारे में फैसला कर लिया था, उन्होंने अन्य कंपनियों की तुलना में अपने कर्मचारियों को अधिक वेतनवृद्धि दी है। वहीं बड़ी संख्या में कंपनियों का मानना है कि कोविड-19 की वजह से 2020-21 में उनकी आमदनी में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आएगी। ऐसी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को कमोबेश कम वेतनवृद्धि दी है।’’

    कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को देश में राष्ट्रव्यापी बंद लागू किया गया था। मई के अंत में हालांकि अंकुशों में ढील दी गई। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से कुछ राज्यों में अंकुश जारी रहे। इससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।

    वर्ष 2020 का दूसरे चरण का श्रमबल और वेतनवृद्धि सर्वे जून, 2020 में शुरू किया गया। इसमें 350 कंपनियों ने भाग लिया।

    सर्वे के अनुसार, ‘‘10 में से सिर्फ चार कंपनियों ने 2020 में कर्मचारियों को वेतनवृद्धि दी है। 33 प्रतिशत कंपनियों ने कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। वहीं अन्य कंपनियों ने अभी इस पर फैसला नहीं किया है। इस हिसाब से 2020 में औसत वेतनवृद्धि 3.6 प्रतिशत बैठती है, जो पिछले साल से आधी से भी कम है। पिछले साल कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को 8.6 प्रतिशत की वेतनवृद्धि दी थी।’’

    सर्वे में कहा गया है कि वेतनवृद्धि का यह आंकड़ा दशकों में सबसे कम है। डेलॉयट ने कहा है कि यदि सर्वे में सिर्फ उन संगठनों को लिया जाए, जिन्होंने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है, तो औसत वेतनवृद्धि 7.5 प्रतिशत बैठती है। चालू वित्त वर्ष में ऐसी कंपनियों की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है जिन्होंने अपने कर्मचारियों को 10 प्रतिशत से अधिक की वेतनवृद्धि दी है।

    डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

  • 20+ जीवन के अनमोल विचार – जीवन का सच – Hindi Quotes on Life

    20+ जीवन के अनमोल विचार – जीवन का सच – Hindi Quotes on Life

    Hindi Quotes on Life 1

    Best Hindi Quotes on Life

    हम सोचते थे ज़िन्दगी बदलने में बहुत समय लगेगा पर क्या पता था बदलता हुआ समय ज़िन्दगी बदल देगा!!

    Hindi Quotes on Life 2

    Best Hindi Quotes on Life

    अपनी ज़िन्दगी में वही इंसान कामयाब है ! जिसे टूटे को बनाना और रूठें को मनाना आता हैं !

    Hindi Quotes on Life 3

    Best Hindi Quotes on Life

    ज़िन्दगी जिन्हें खुशी नहीं देती ! उन्हें तजुर्बे बहुत देती है !

    Hindi Quotes on Life 4

    Best Hindi Quotes on Life

    हर रिश्ते का नाम हो ये ज़रूरी तो नहीं ! कुछ बेनाम रिश्ते रुकी हुई ज़िन्दगी को सांसे दें जाते हैं !!

    Hindi Quotes on Life 5

    Best Hindi Quotes on Life

    कहते हैं बुरा वक़्त सबका आता है ! पर कोई निखर जाता है तो कोई बिखर जाता है !!

    Hindi Quotes on Life 6

    Best Hindi Quotes on Life

    तूफ़ान का आना भी बहुत ज़रूरी है ज़िन्दगी में ! पता तो चलता है कौन हाथ पकड़े रहता है कौन छोड़ देता है !!

    Hindi Quotes on Life 7

    Best Hindi Quotes on Life

    अपनी ज़िन्दगी को अक्सर वही लोग बदलते हैं ! जिन्हें दुनिया कुछ करने काबिल नहीं समझती !!

    Hindi Quotes on Life 8

    Best Hindi Quotes on Life

    अपनी ज़िन्दगी को अक्सर वही लोग बदलते हैं ! जिन्हें दुनिया कुछ करने काबिल नहीं समझती !!

    Hindi Quotes on Life 9

    Best Hindi Quotes on Life

    इतना आसान नहीं होता जीवन का किरदार निभा पाना ! इंसान को बिखरना पड़ता है रिश्तों को समेटने के लिए !!

    Hindi Quotes on Life 10

    Best Hindi Quotes on Life

    जब कोई आपकी क़दर न करें ! तब आपका उसकी ज़िन्दगी से दूर चले जाना बेहतर है !!

    Hindi Quotes on Life 11

    Best Hindi Quotes on Life

    अपनी ज़िन्दगी ऐसे जियो कि अगर कोई आपकी बुराई करें ! तो लोग उस पर विश्वास न करें !!

    Hindi Quotes on Life 12

    Best Hindi Quotes on Life

    ज़िन्दगी को ज़्यादा गंभीरता से लेने की ज़रूरत नहीं है दोस्तों ! यहाँ से ज़िंदा बचकर कोई नहीं जाएगा !!

    Hindi Quotes on Life 13

    Best Hindi Quotes on Life

    जीवन की लम्बाई नहीं गहराई मायने रखती हैं।

    Hindi Quotes on Life 14

    Best Hindi Quotes on Life

    ज़िन्दगी साइकिल चलाने के जैसे हैं। बैलेंस बनाये रखने के लिए, आप को चलते रहना होता हैं।

    Hindi Quotes on Life 15

    Best Hindi Quotes on Life

    जो इंसान हार के डर से कभी आगे नही बढ़ता, वो इंसान जीवन में कभी कामयाब नही हो सकता।

    Hindi Quotes on Life 16

    Best Hindi Quotes on Life

    आप को डुबोने के लिए दुनिया में ऐसे लोग भी बैठे होंगे। जिनको तैरना ख़ुद आपने ही सिखाया होगा।

    Hindi Quotes on Life 17

    Best Hindi Quotes on Life

    वक़्त-वक़्त की बात है, आज आपका है तो उड़ लीजिये। कल हमारा होगा तो उड़ा देंगे।

    Hindi Quotes on Life 18

    Best Hindi Quotes on Life

    धैर्य रखिये! आसान बनने से पहले सभी चीजें कठिन होती हैं।

    Hindi Quotes on Life 19

    Best Hindi Quotes on Life

    जब कोई काम नहीं कर रहे हो तो घड़ी की तरफ देखो; और जब कोई काम कर रहे हो तो घड़ी की तरफ मत देखो।

    Hindi Quotes on Life 20

    Best Hindi Quotes on Life

    मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता हैं; लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता। “मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।”

    Hindi Quotes on Life 21

    Best Hindi Quotes on Life

    जब इंसान के जीवन में हालात बिगड़ जाते हैं, तो कुछ लोग बहुत टूट जाते हैं, और कुछ लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

    Hindi Quotes on Life 22

    Best Hindi Quotes on Life

    कमजोर लोग बदला लेते हैं, शक्तिशाली लोग माफ कर देते हैं, बुद्धिमान लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

    Hindi Quotes on Life 23

    Best Hindi Quotes on Life

    आजाद रहिये विचारों से..लेकिन बंधे रहिये अपने संस्कारों से..।

    Hindi Quotes on Life 24

    Best Hindi Quotes on Life

    जीतने का मजा तब ही आता है,जब सभी आपके..हारने का इंतजार कर रहे हो!

  • पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां, अब अर्थव्यवस्था का सच नहीं छुप नहीं सकता: राहुल

    पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां, अब अर्थव्यवस्था का सच नहीं छुप नहीं सकता: राहुल

    नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं और अब ‘अर्थव्यवस्था के सर्वनाश’ का सत्य देश से नहीं छिप सकता।

    उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पिछले चार महीनों में क़रीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।’’

    कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी विषय पर दावा किया, ‘‘अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1.90 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरी गई। खेती और निर्माण क्षेत्र में 41 लाख लोगों की नौकरी गई। भाजपा ने देश की रोज़ी-रोटी पर ग्रहण लगाया।’’

    राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के बीच अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी’ (सीएमआईई) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

    इसमें कहा गया है कि पिछले महीने यानी जुलाई में लगभग 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है।

    डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

  • 10 Best English Quotes of All Time, Download Quotes Images

    10 Best English Quotes of All Time, Download Quotes Images

    Quote-1

    Best Quotes of All Time

    The greatness of a human being is determined by his or her awareness, from how high or broad a perspective a person views others and this world.

    Quote-2

    Best Quotes of All Time

    You should try and give love wherever you can.

    Quote-3

    Best Quotes of All Time

    Being kind is to help many others to feel truly happy that they are alive.

    Quote-4

    Best Quotes of All Time

    Each of you will meet with plenty of failure in your lifetime. But when you do, remember that in the same situation, there are those who can keep the state of mind of an angel, while others will let their state of mind fall to that of a demon in Hell.

    Quote-5

    Best Quotes of All Time

    To go out into the world and be successful, you must make sure that you never lose your humility and gratitude.

    Quote-6

    Best Quotes of All Time

    Even if you are now suffering in a deep chasm of agony, warm eyes are still watching over you.

    Quote-7

    Best Quotes of All Time

    You will realize that your purpose in life
    Is to give to others.
    “To give” is a modern term
    For the mind of offering.

    Quote-8

    Best Quotes of All Time

    It takes courage to live a creative life.

    Quote-9

    Best Quotes of All Time

    God never confronts a person with a problem that is too difficult for them to solve.

    Quote-10

    Best Quotes of All Time

    We always set up a purpose and a mission for each lifetime before we are born.

     

    Read: Hindi Quotes

  • धोनी ने अपने अंदाज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, रैना भी साथ चले, आइये जानते हैं कुछ कही-अनकही बातें

    धोनी ने अपने अंदाज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, रैना भी साथ चले, आइये जानते हैं कुछ कही-अनकही बातें

    माही ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

    नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा)

    अपनी लाजवाब कप्तानी और ‘फिनिशिंग’ के हुनर से महानतम क्रिकेटरों में शुमार दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया ।

    MS Dhoni - Mahi

    खेलेंगे आईपीएल

    वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे जो 19 सितंबर से यूएई में आयोजित की जा रही है ।

    गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास के कई सुनहरे अध्याय लिखने वाले 39 वर्ष के धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया ।

    धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद । शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये ।’’

    https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web_copy_link

    इससे एक दिन पहले ही वह यूएई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिये चेन्नई सुपर किंग्स टीम से जुड़ने चेन्नई पहुंचे थे ।

    बीसीसीआई ने एक बयान में उनके कैरियर की ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा ,‘‘ इस शानदार विरासत को दोहरा पाना मुश्किल होगा ।’’

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा ,‘‘ यह एक युग का अंत है । क्या शानदार क्रिकेटर रहा है देश के लिये और दुनिया के लिये । मैदान पर बिना किसी मलाल के उसने अलविदा कहा ।’’

    बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा ,‘‘ जब उन्होंने खेलना शुरू किया था , तब से आज तक खेल को बहुत कुछ देकर वह जा रहे हैं ।’’

    बोर्ड ने लिखा कि धोनी ने अपने शांतचित्त रवैये , खेल की बेहतरीन समझा और शानदार नेतृत्व क्षमता से भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया ।

    MS Dhoni - Mahi

    धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल खेला था ।

    विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रन आउट हो गए थे । उस मैच के बाद वह लंबे ब्रेक पर चले गए थे और पिछले एक साल से उनके संन्यास को लेकर लग रही अटकलों पर कोई जवाब नहीं दिया ।

    ‘रांची का यह राजकुमार’ हालांकि क्रिकेट के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा गया है । भारत के लिये उन्होंने 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 मैच खेले ।

    MS Dhoni - Mahi

    कैरियर के आखिरी चरण में वह खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रही ।

    उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाये । टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38 . 09 की औसत से 4876 रन बनाये और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई ।

    आंकड़ों से हालांकि धोनी के कैरियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता । धोनी की कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था ।

    MS Dhoni - Mahi

    वह कभी जोखिम लेने से पीछे नहीं हटे । इसलिये 2007 टी20 विश्व कप का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे नये गेंदबाज को दिया जो 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में फार्म में चल रहे युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी के लिये आये ।

    दोनों बार भारत ने खिताब जीता और धोनी देशवासियों के नूरे नजर बन गए ।

    आईपीएल में तीन बार चेन्नई को जिताकर वह ‘थाला’ कहलाये । चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने हाल ही में कहा था कि वह कम से कम 2022 तक टीम के लिये खेलते रहेंगे ।

    पिछले साल धोनी ने प्रादेशिक सेना में अपनी यूनिट को सेवायें दी जिसमें वह मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल है । इसके साथ ही रांची में जैविक खेती भी की और कुछ मौकों पर नेट पर अभ्यास करते भी नजर आये ।

    MS Dhoni and Sushant Singh Rajput

    धोनी के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म ‘ एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी ’ भी बनी जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था । राजपूत जून में मुंबई स्थित अपने आवास में मृत पाये गए थे और उनका परिवार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है ।

    धोनी के सुनहरे कैरियर की कुछ सुर्खियां

    महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया । भारत के सबसे सफल कप्तान और दो बार के विश्व कप विजेता के कैरियर की कुछ सुर्खियां इस प्रकार हैं ।

    दिसंबर 2004 : बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे के जरिये धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया ।

    अक्टूबर 2005 : तेजी से रन बनाने के लिये बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए । अपनी दूसरी पारी में 145 गेंद में 183 रन बनाये । पांच मैचों की श्रृंखला भारत ने 3 . 0 से जीती और धोनी मैन आफ द सीरिज रहे ।

    दिसंबर 2005 : धोनी ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया ।

    सितंबर 2007 : धोनी ने राहुल द्रविड़ से वनडे क्रिकेट की कप्तानी ली ।

    MS Dhoni - Mahi

    सितंबर 2007 : धोनी ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार के एडम गिलक्रिस्ट के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की । वह दक्षिण अफ्रीका में पहले टी20 विश्व कप में भारत के कप्तान बने । भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया । धोनी ने फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे अनुभवहीन गेंदबाज से डलवाया और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ ।

    अगस्त 2008 : धोनी ने श्रीलंका में भारत को पहली द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत दिलाई ।

    अगस्त 2008 : धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ।

    नवंबर 2008 : धोनी भारत के टेस्ट कप्तान बने । उन्होंने नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले से कप्तानी ली ।

    दिसंबर 2008 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने ।

    मार्च 2009 : धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीती ।

    अप्रैल 2009 : धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला ।

    दिसंबर 2009 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने ।

    मई 2010 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता ।

    अप्रैल 2011 : धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की नाबाद पारी खेली । भारत 28 साल बाद विश्व कप जीता । छक्के से जीत दिलाने वाले धोनी मैन आफ द मैच ।

    मई 2011 : धोनी की कप्तानी ने सीएसके ने आईपीएल जीता ।

    नवंबर 2011 : भारतीय प्रादेशिक सेना ने धोनी को मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया ।

    MS Dhoni - Mahi - Army Officer

    मार्च 2013 : धोनी 49 टेस्ट में 21वीं जीत दर्ज करके सौरव गांगुली का रिकार्ड तोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने ।

    जून 2013 : भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी जीती ।

    फरवरी 2013 :धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा ।

    मार्च 2013 : धोनी की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया को घरेलू टेस्ट श्रृं,खला में 4 . 0 से हराया ।

    अप्रैल 2018 : धोनी को पद्म भूषण ।

    मई2018 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता ।

    महेंद्र सिंह धोनी : पल दो पल की नहीं, युगों तक याद रखी जाने वाली है कहानी

    MS Dhoni - Bike Collection

    मैं पल दो पल का शायर हूं , पल दो पल मेरी कहानी है

    चार मिनट के जज्बाती वीडियो के नेपथ्य में बजते ‘मैं पल दो पल का शायर हूं , पल दो पल मेरी कहानी है ’ गीत के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की कहानी कुछ पलों की नहीं बल्कि क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिये दर्ज होने वाली कामयाबी की गाथा है ।

    सफलता पानी है तो जज्बा चाहिए

    MS Dhoni - Mahi

    रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर महानगरों में सिमटे क्रिकेट की चकाचौंध भरी दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने वाले धोनी ने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला दिया । दो विश्व कप जीतने वाले धोनी के कैरियर के आंकड़े बताते हैं कि इरादे मजबूत हो तो क्या हासिल किया जा सकता है ।

    सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद एक दिन अचानक टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने यूं ही अलविदा कह दिया था जब वह टेस्ट मैचों का शतक बनाने से दस मैच दूर थे ।

    इसके पांच साल और सात महीने बाद 15 अगस्त को जब देश आजादी के 74 साल पूरे होने का जश्न मना रहा तो शाम को धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये ।’’

    तनाव और दबाव के बीच कभी विचलित नहीं होने वाले धोनी ही ऐसा कर सकते थे । देश को 28 बरस बाद वनडे विश्व कप जिताने के बाद निर्विकार भाव से पवेलियन का रूख करने वाला कप्तान बिरला ही होता है ।

    अपने जज्बात कभी चेहरे पर नहीं लाने वाले धोनी के निजी फैसले यूं ही अनायास आये हैं । उन्हें जानने वाले भी ये दावा नहीं कर सकते कि उनके भीतर क्या चल रहा है । क्रिकेट के मैदान पर उनका जीवन खुली किताब रहा है लेकिन निजी जिंदगी के पन्ने उन्होंने कभी नहीं खोले जिसमें वह सोचते और फैसले लेते आये हैं ।

    विश्व कप सेमीफाइनल में रन आउट होने के बाद से पिछले एक साल में उन्हें लेकर तरह तरह की अटकलें लगी लेकिन उन्होंने चुप्पी नहीं तोड़ी ।

    धोनी की कहानी सिर्फ क्रिकेट की कहानी नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया में आये बदलाव की भी कहानी है । बड़े शहरों में क्रिकेट खेलते लड़कों को देखकर हाथ में बल्ला या गेंद थामने की इच्छा रखने लेकिन उन्हें पूरा कर पाने का हौसला नहीं रखने वाले अपनी पीढी के लाखों युवाओं के वह रोलमॉडल बने ।

    परंपरा से हटकर सोचना और हुनर पर भरोसा रखना उनकी खासियत रही । यही वजह है कि टी20 विश्व कप 2007 फाइनल में उन्होंने जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर थमाया जिनका कोई नाम भी नहीं जानता था । उस मैच ने शर्मा को हीरो बना दिया ।

    धोनी उस शहर से आते हैं जहां युवाओं का लक्ष्य आईआईटी, जीई या यूपीएससी की तैयारी करना रहा करता था लेकिन उनके बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी के अनुसार धोनी की कहानी ने यह सोच बदल दी ।

    भारतीय क्रिकेट उनका सदैव ऋणी रहेगा ।

    मीडिया से उनका खट्टा मीठा रिश्ता रहा है । कभी किसी को कोई ‘एक्सक्लूजिव’ उनसे नहीं मिला और आम प्रेस कांफ्रेंस में भी सवाल का जवाब वह कई तरह से देने में माहिर थे । विश्व कप 2015 सेमीफाइनल मैच के बाद उन्होंने कहा था ,‘‘ मैं हमेशा बाबा (तत्कालीन टीम मैनेजर) से कहता हूं कि मीडिया आपके काम से खुश है तो इसका मतलब है कि आप अपना काम ठीक से नहीं कर रहे ।’’

    आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आने के बाद मुंबई में 2013 में चैम्पियंस ट्राफी के लिये टीम की रवानगी से पहले उन पर सवालों की बौछार होती रही लेकिन गरिमामय मुस्कान से उन्होंने जवाब दिया ।

    कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि उनके कप्तान हमेशा धोनी रहेंगे और इस धुरंधर की मौजूदगी ने विराट का काम हमेशा आसान किया ।

    भारतीय क्रिकेट में कई महान खिलाड़ी हुए और आगे भी होंगे लेकिन अपनी शर्तों पर अपने कैरियर की दिशा तय करने वाले ‘कैप्टन कूल ’ धोनी जैसा कप्तान और खिलाड़ी सदियों में एक पैदा होता है ।

    MS Dhoni with Daughter Ziva

    तेंदुलकर, कोहली सहित क्रिकेट जगत ने धोनी को शुभकामनाएं दी

    महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुआई में क्रिकेट जगत ने दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी जिन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया ।

    धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद । शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये ।’’

    तेंदुलकर ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान बहुत बड़ा है महेंद्र सिंह धोनी। एक साथ 2011 विश्व कप जीतना मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ लम्हा है। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

    भारतीय कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेने वाले कोहली ने कहा कि इस पूर्व कप्तान ने देश के लिए जो किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

    कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘सभी क्रिकेटरों को एक दिन अपनी यात्रा का अंत करना होता है लेकिन जब आप किसी को इतने करीब से जानते हो और वह इस फैसले की घोषणा करता है तो आप अधिक भावुक हो जाते हो। आपने देश के लिए जो किया वह हमेशा सभी के दिलों में रहेगा।’’

    MS Dhoni with Wife Sakshi

    भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘‘उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और आपको काम में बेहद पेशेवर के रूप में देखना सम्मान की बात रही। इसकी कोई बराबरी नहीं है। लुत्फ उठाएं।’’

    पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘‘शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बधाई। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही। आपका धैर्यवान रवैया और कप्तान के रूप में आपने जो गौरवपूर्ण लम्हे दिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। आपको शुभकामनाएं। ’’

    अपने चुटीले अंदाज के लिए मशहूर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘‘अब ऐसा खिलाड़ी होना, मिशन इंपॉसिबल है। ना कोई है, ना कोई था, ना कोई होगा धोनी के जैसा। खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे लेकिन उसके जितना धैर्यवान नहीं होगा। धोनी इस तरह से लोगों से जुड़ा कि वह कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए परिवार के सदस्य की तरह था। ओम फिनिशाय नम:। ’’

    स्टार भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया, ‘‘बड़ा भाई, मेंटर, कप्तान और इससे भी बढ़कर खेल का महान खिलाड़ी। कप्तान आपसे बहुत कुछ सीखा। खेल को आपकी कमी खलेगी।’’

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिखा, ‘‘ऐसा कप्तान जिसने अपने खिलाड़ियों को पूरा उपयोग किया। आपके साथ गेंदबाजी करते हुए जो स्वतंत्रता मिली उसका लुत्फ उठाया। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी।’’

    स्टार भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘लीजेंड ने हमेशा की तरह अपनी शैली में संन्यास लिया। महेंद्र सिंह धोनी आपको देश के लिए सब कुछ दिया। चैंपियन्स ट्रॉफी जीत, 2011 विश्व कप और चेन्नई आईपीएल खिताब, ये जीत हमेशा मेरी यादों में रहेंगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

    इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज और अब कमेंटेटर केविन पीटरसन ने रिटायर खिलाड़ियों के क्लब में धोनी का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, ‘‘रिटायरमेंट क्लब में स्वागत है महेंद्र सिंह धोनी। क्या जादुई करियर रहा।’’

    भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, ‘‘”भारत ए” से “भारत” तक हमारी यात्रा प्रश्नवाचक चिन्ह, अल्पविराम, रिक्तता और विस्मयादिबोधक से भरी रही है। अब जब आपने अपने अध्याय में पूर्ण विराम लगा दिया है तो मैं आपको अनुभव से बता सकता हूं कि नया चरण रोमाचंक होगा और यहां डीआरएस की कोई सीमा नहीं होगी। बेहतरीन खेले महेंद्र सिंह धोनी।’’

    पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। मैं भविष्य में आपकी खुशियों की कामना करता हूं। मैदान पर सभी तरह के शानदार योगदान और यादों के लिए शुक्रिया। बेहतरीन क्रिकेट करियर के लिए बधाई… जल्दी ही आपको पीली जर्सी में देखेंगे, चेन्नई आईपीएल।’’

    भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, ‘‘कप्तान। नेतृत्वकर्ता। लीजेंड। देश के लिए आपने जो किया उसके लिए शुक्रिया माही भाई।’’

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उसके बिना क्रिकेट की कहानी कभी पूरी नहीं होगी। जल्द ही वीडियो लेकर आऊंगा। क्या महान खिलाड़ी।’’

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने धोनी को महानतम कप्तानों में से एक बताते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत क्रिकेट के वास्तविक महान खिलाड़ियों में से एक और महानतम कप्तानों में से एक, शानदार करियर के लिए बधाई महेंद्र सिंह धोनी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

    पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व कप्तान रमीज राजा ने ट्वीट किया, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। शानदार कप्तान, शानदार रिकॉर्ड, मनोरंजन करने वाला शानदार खिलाड़ी और डीआरएस पर फैसला करने में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ लेकिन इन सबसे अधिक महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट के यादगार लम्हों में सबसे आगे रहने के लिए याद किया जाएगा।’’

    Suresh Raina

    हमेशा सहयोगी की भूमिका में रहे रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली

    माइकल जोर्डन के साथ स्कॉटी पिप्पेन थे , लियोनेल मेस्सी के साथ आंद्रेस इनिएस्ता और इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी के साथ कैरियर के तमाम उतार चढाव के साथी रहे सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले में भी उनका साथ दिया ।

    अपने पसंदीदा कप्तान और मेंटर धोनी का अनुसरण करते हुए रैना ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की ।

    धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाखों प्रशंसकों के लिए लिखा ‘अब मुझे रिटायर्ड समझा जाए’ जिसके कुछ ही मिनटों बाद रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।

    https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link

    रैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘माही (महेंद्र सिंह धोनी) आपके साथ खेलना शानदार रहा। पूरे गर्व के साथ इस यात्रा में मैं आपका साथ देता हूं। धन्यवाद भारत। जय हिंद।’’

    तैंतीस साल के रैना दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जड़े हैं। उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट में 768, वनडे में 5615 और टी20 में 1605 रन बनाये । उन्होंने वनडे में 36 और टेस्ट तथा टी20 में 13 . 13 विकेट भी लिये ।

    Suresh Raina

    रैना ने 2011 विश्व कप में भारत की खिताब जीत के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 34 रन की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली थी हालांकि युवराज सिंह का हरफनमौला प्रदर्शन ही लोगों के जेहन में रहा । सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 36 रन बनाये लेकिन उस मैच में सभी को सचिन तेंदुलकर के 85 रन याद रहे । अपने कैरियर में रैना अधिकतर सहायक की ही भूमिका में रहे ।

    लखनऊ खेल कॉलेज के इस लड़के में जहां ग्रेग चैपल को प्रतिभा दिखी तो धोनी को पता था कि उसका इस्तेमाल कैसे करना है ।उन्हें पता था कि उपमहाद्वीप में रैना जैसा आक्रामक खिलाड़ी उनके लिये ट्रंपकार्ड हो सकता है । चेन्नई सुपर किंग्स के लिये लगातार अच्छा खेलने से वह एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी बने ।

    Suresh Raina

    विश्व कप 2015 के बाद हालांकि उनके फार्म में गिरावट आई और 2017 में वह योयो टेस्ट पास नहीं कर सके । इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में उन्होंने सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली और लाडर्स में 46 रन भी बनाये । उस मैच में उनके 63 गेंद में 46 और धोनी के 59 गेंद में 37 रन चर्चा का विषय रहे ।

    हमेशा धोनी के विश्वासपात्र रहे रैना को चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक ‘चिन्ना थाला ’ कहते हैं जबकि उनके लिये ‘थाला’ धोनी है ।

    साभार: भाषा (पीटीआई)

  • विश्व कल्याण के लिए ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ जरूरी: मोदी, 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर

    विश्व कल्याण के लिए ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ जरूरी: मोदी, 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर

    नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने पर जोर दिया और इसके लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कई घोषणाएं भी कीं।

    ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ को विश्व कल्याण के लिए भी जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी भी इस संकल्प से देश को नहीं डिगा सकती है।

    ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से अपने सातवें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान सर्वोपरि है और जिसने भी इस पर आंख उठाई, देश व देश की सेना ने उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया।

    प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ (Make for World) का नारा दिया और ‘‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान’’ की घोषणा की।

    पारम्परिक कुर्ता-पायजामा और माथे पर साफा पहने प्रधानमंत्री ने 86 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, अपनी क्षमता, अपनी रचनात्मकता, अपने कौशल को बढ़ाना भी है।

    उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ महीने पहले तक एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर ये सब विदेशों से मंगवाये जाते थे लेकिन आज इन सभी में भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें ‘मेक इन इंडिया’ के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीयों ने आत्म-निर्भर होने का संकल्प लिया है और यह केवल शब्द नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए मंत्र है।

    उन्होंने कहा कि आखिर भारत कब तक कच्चे माल का निर्यात करेगा और तैयार उत्पादों का आयात करेगा, भारत को आत्म-निर्भर होना होगा।

    उन्होंने कहा कि भारत की विश्व अर्थव्यवस्था में जो हिस्सेदारी है, वह बढ़नी चाहिए और इसके लिये हमें आत्म-निर्भर होना होगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब हम आर्थिक वृद्धि और विकास पर ध्यान केंद्रित करें तो मानवता इस प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका में होनी चाहिए।’’

    प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारा मन पूरी तरह से ‘वोकल फॉर लोकल’ (Vocal for Local) (स्थानीय उत्पादों पर जोर देने वाला) होना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान सर्वोपरि है और जिसने भी इस पर आंख उठाई, देश व देश की सेना ने उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया।

    मोदी ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि संप्रभुता के सम्मान के लिए देश व उसके जवान क्या कर सकते हैं, यह दुनिया ने लद्दाख में हाल ही में देखा।

    उन्होंने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा (एलओसी LOC) से लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी LAC) तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है।’’

    प्रधानमंत्री ने गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, भारत आज इनका डटकर मुकाबला कर रहा है।

    पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत को 192 में से 184 देशों के मिले समर्थन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दर्शाता है कि आज दुनिया का भारत पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

    उन्होंने कहा, ‘‘विश्व के 192 में से 184 देशों का भारत को समर्थन मिलना हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात है। विश्व में कैसे हमने अपनी पहुंच बनाई है यह उसका उदाहरण है। यह तभी संभव होता है जब भारत खुद मजबूत हो, भारत सशक्त हो, भारत सुरक्षित हो।’’

    मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ चाहे वे हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, हम अपने संबंधों को और विश्वास के साथ जोड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत का लगातार प्रयास है कि अपने पड़ोसी देशों के साथ अपने सदियों पुराने सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक रिश्तों को और गहराई दे।’’

    उन्होंने दक्षिण एशिया के देशों का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में जितनी शांति होगी, जितना सौहार्द्र होगा, वह मानवता के काम आएगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया का हित इसमें समाहित है।’’

    मेक इन इंडिया’ (Make in India) के साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ (Make for World) (विश्व के लिए विनिर्माण) का नारा जोड़ते हुए मोदी ने भारत को आर्थिक नीतियों में सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ विश्व आपूर्ति श्रृंखला में विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प पेश किया।

    उन्होंने कहा कि भारत अपनी 130 करोड़ जनता के समर्थन के साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में प्रगति करने का सामर्थ्य रखता है।

    ‘‘आत्मनिर्भरता’’ को कोरोना वायरस महामारी से मिली सबसे बड़ी सीख करार देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान’’ की घोषणा की और कहा कि इससे देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और तकनीक के माध्यम से लोगों की परेशानियां कम होंगी।

    उन्होंने कहा कि आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है और यह है ‘‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन’’।

    उन्होंने कहा, ‘‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगा। तकनीक के माध्यम से लोगों की परेशानियां कम होंगी।’’

    देश के सर्वांगीण अवसरंचना विकास के लिए ‘‘राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन परियोजना’’ में 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाने का एलान करते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए लगभग सात हजार परियोजनाओं को चिह्नित भी किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिकता की तरफ तेज गति से ले जाने के लिए, देश के सर्वांगीण अवसंरचना विकास को एक नई दिशा देने की जरूरत है।

    कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग का विस्तार से जिक्र करते हुए मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि 130 करोड़ देशवासियों की संकल्प शक्ति से भारत यह जंग जीतेगा।

    प्रधानमंत्री ने कोरोना योद्धाओं, स्वतंत्रता के आंदोलन में कुर्बानी देने वाले सभी सेनानियों और देश की रक्षा में शहादत देने वाले जवानों को भी याद किया और उन्हें नमन किया।

    इससे पहले लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने तिरंगा झंडा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

    डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.

  • राफेल लड़ाकू विमान के पांच जहाज फ्रांस से भारत के लिये रवाना

    राफेल लड़ाकू विमान के पांच जहाज फ्रांस से भारत के लिये रवाना

    नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Planes) की पहली खेप के पांच जहाज सोमवार को फ्रांस से भारत के लिये रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    इन विमानों के बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। भारत ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था।

    वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने से उसकी युद्ध क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है। भारत को यह राफेल लड़ाकू विमान ऐसे समय में मिले हैं, जब उसका पूर्वी लद्दाख में सीमा के मुद्दे पर चीन के साथ गतिरोध चल रहा है।

    फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने राफेल विमानों के फ्रांस से उड़ान भरने से पहले भारतीय वायुसेना के पायलटों से बातचीत की।

    पेरिस में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘यात्रा मंगलमय हो: फ्रांस में भारतीय राजदूत ने राफेल के भारतीय पायलटों से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें सुरक्षित भारत पहुंचने के लिये शुभकामनाएं भी दीं।’

    इन पांच राफेल लड़ाकू विमानों को बुधवार दोपहर वायुसेना में शामिल किये जाने की उम्मीद है। हालांकि, वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों को बल में शामिल करने को लेकर औपचारिक समारोह का आयोजन अगस्त के मध्य में किया जाएगा।

  • कोरोना अपडेट: भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आए, कुल मामले हुए 13 लाख के करीब

    कोरोना अपडेट: भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आए, कुल मामले हुए 13 लाख के करीब

    भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढकर 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में इस महामारी से 740 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है।

    देश में अब भी 4,40,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

    अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

    बीते 24 घंटों में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्य प्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।

    पंजाब में आठ लोगों की मौत हुई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में छह-छह, केरल में पांच, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में तीन-तीन जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में एक-एक शख्स की जान गई।

    आईसीएमआर के अनुसार 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,52,801 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

    अभी तक इस महामारी से मरने वाले कुल 30,601 लोगों में से सबसे अधिक 12,854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,745, तमिलनाडु में 3,232, गुजरात में 2,252, कर्नाटक में 1,616, उत्तर प्रदेश में 1,289, पश्चिम बंगाल में 1,255, आंध्र प्रदेश में 884 और मध्य प्रदेश में 780 लोगों की मौत हुई।

    राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 594, तेलंगाना में 447, हरियाणा में 378, जम्मू कश्मीर में 282, पंजाब में 277, बिहार में 217, ओडिशा में 114, असम में 70, झारखंड में 67, उत्तराखंड में 60 और केरल में 50 मरीजों की जान गई।

    पुडुचेरी में 34, छत्तीसगढ़ में 30, गोवा में 29, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में 10, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लद्दाख में दो-दो लोगों की मौत हुई।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी।

    संक्रमण के सबसे अधिक 3,47,502 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,92,964, दिल्ली में 1,27,364, कर्नाटक में 80,863, आंध्र प्रदेश में 72,711, उत्तर प्रदेश में 58,104, गुजरात में 52,477 और पश्चिम बंगाल में 51,757 मामले सामने आए।

    तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 50,826, राजस्थान में 33,220, बिहार में 31,980, हरियाणा में 28,975, असम में 28,791 और मध्य प्रदेश में 25,474 हो गई।

    ओडिशा में 21,099, जम्मू कश्मीर में 16,429, केरल में 16,110 जबकि पंजाब में 11,739 लोग संक्रमित पाए गए।

    झारखंड में संक्रमण के 6,975, छत्तीसगढ़ में 6,254, उत्तराखंड में 5,445, गोवा में 4,350, त्रिपुरा में 3,656, पुडुचेरी में 2,420, मणिपुर में 2,115, हिमाचल प्रदेश में 1,834 और लद्दाख में 1,210 मामले सामने आए।

    नगालैंड में 1,174, अरुणाचल प्रदेश में 991, चंडीगढ़ में 800 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

    मेघालय में महामारी के 534, सिक्किम में 460, मिजोरम में 332 जबकि अंडमान और निकोबार में 240 मामले सामने आए।

    मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

    डिस्क्लेमर-यह आर्टिकल PTI न्यूज फीड से सीधे प्रकाशित किया गया है.