Tag: Tokyo olympics

  • पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं बल्कि बुडापेस्ट में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है

    पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं बल्कि बुडापेस्ट में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है

    सबसे पहले तो प्रिय मालिक को देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की बहुत बहुत बधाई.

    पहलवान प्रिया मलिक के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बारे में बहुत सारे वायरल पोस्ट फैल रहे हैं। हाँ, ये सच है उसने स्वर्ण पदक जीता है लेकिन टोक्यो ओलंपिक में नहीं। हकीकत यह है कि प्रिया मलिक ने बुडापेस्ट में कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

    मीराबाई चानू द्वारा महिला भारोत्तोलन वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में भारत का पहला रजत पदक जीतने के बाद, सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो गया है जिसमें दावा किया गया है कि पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है।

    प्रिया मलिक को बधाई देने के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसी विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर बहुत सारे लोग संदेश साझा कर रहे हैं, इन कैप्शन के साथ, “remember the name #PriyaMalik congratulations for winning gold in wrestling #Olympics #Cheer4India #Tokyo2020”

    विभिन्न एंटी-फेक न्यूज वेबसाइटों ने पाया है कि पहलवान प्रिया मलिक ने गुरुवार 22 जुलाई को बुडापेस्ट में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम विश्व खिताब में स्वर्ण पदक जीता है। लेकिन टोक्यो ओलंपिक में भारत ने भारोत्तोलन में केवल एक रजत पदक जीता है।

    प्रिया मलिक ने 22 जुलाई को बेलारूस की पहलवान को हराकर 73 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता था।

    प्रिया मलिक हरियाणा के मोखरा गांव से हैं, जिसने कुश्ती में भारत की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को दिया है।

    भारत ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में केवल एक रजत पदक जीता है। इसलिए, टोक्यो ओलंपिक में पहलवान प्रिया मलिक के स्वर्ण पदक जीतने का दावा करने वाला वायरल पोस्ट भ्रामक है।

  • टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू पर हुई धनवर्षा, सीएम बिरेन सिंह ने की एक करोड़ रुपये नकद देने की घोषणा

    टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू पर हुई धनवर्षा, सीएम बिरेन सिंह ने की एक करोड़ रुपये नकद देने की घोषणा

    मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

    मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली सेखोम मीराबाई चानू को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की नकद राशि देगी। बता दें कि 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक अपने नाम किया। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

    मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी। सीएम ने कहा, ‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’ वहीं, मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’

    मुख्यमंत्री ने मीराबाई के साथ बातचीत में कहा, ‘मैंने बैठक में यह खबर दी कि मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर ओलंपिक में भारत का खाता खोला है। यह खबर सुनने के बाद अमित शाह जी बहुत खुश हुए और माइक हाथ में लेकर उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है।’ इस दौरान सीएम ने कहा, ‘अब आप रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट नहीं लेंगी। मैं आपके लिए एक विशेष पद आरक्षित कर रहा हूं। मैं शाम को केंद्रीय गृह मंत्री से मिल रहा हूं। मेरे पास आपके लिए एक सरप्राइज है।’

    Source: Amar Ujala